Parkash Singh Badal death: 'हर पंजाबी के लिए पिता जैसी शख्सियत', प्रकाश सिंह बादल के निधन पर मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1668218

Parkash Singh Badal death: 'हर पंजाबी के लिए पिता जैसी शख्सियत', प्रकाश सिंह बादल के निधन पर मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान

प्रकाश सिंह बादल के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा "पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार मिला... वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें.. वाहेगुरु वाहेगुरु"

Parkash Singh Badal death: 'हर पंजाबी के लिए पिता जैसी शख्सियत', प्रकाश सिंह बादल के निधन पर मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान

Manjinder Singh Sirsa on Parkash Singh Badal's death news: पंजाब से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है कि राज्य के साबका मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया. जैसे ही यह खबर सामने आई तो लोगों ने दुख प्रगट करना शुरू कर दिया. ऐसे में भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दुख प्रगट किया. 

प्रकाश सिंह बादल के निधन पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा "पिता जैसी शख्सियत। हर पंजाबी के लिए। वह शख्स जिसने पंजाब में शांति और समृद्धि के लिए लड़ाई लड़ी। अविस्मरणीय। बेजोड़। प्रकाश सिंह बादल जी। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति दे।"

इतना ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लिखा कि "श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक उल्लेखनीय राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।"

यह भी पढ़ें: Parkash Singh Badal Death Live Updates: पंजाब के साबका मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हुआ देहांत

"श्री प्रकाश सिंह बादल का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैंने उनके साथ कई दशकों तक निकटता से बातचीत की है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे हमारी कई बातचीत याद आती हैं, जिसमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना," उन्होंने आगे लिखा. 

प्रकाश सिंह बादल के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा "पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार मिला... वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें.. वाहेगुरु वाहेगुरु"

यह भी पढ़ें: PM Narendra Modi on Parkash Singh Badal Death: प्रकाश सिंह बादल के देहांत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

(For more news apart from Manjinder Singh Sirsa on Parkash Singh Badal's death, stay tuned to Zee PHH)

Trending news