Himachal New CM: हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, शपथ कल
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1480147

Himachal New CM: हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, शपथ कल

New Chief Minister of Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश की जनता को आज नए मुख्यमंत्री मिल गए. सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल (Himachal New CM Sukhvinder Singh Sukhu)  प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री बने.

Himachal New CM: हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, शपथ कल

Himachal New CM: हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है. प्रदेश की जनता को उनका सीएम मिल गया है. सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल (Himachal New CM Sukhvinder Singh Sukhu)  प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री बने. 

बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल ने कहा कि सीएम पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू तय किया गया है. वहीं, डिप्टी सीएम के लिए मुकेश अग्निहोत्री के नाम पर मुहर लगाई गई है. इसके अलावा बता दें, कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण का समारोह होगा. 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नवनिर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर आज विधानसभा में विधायक दल की बैठक हुई. जिसमें सीएम पद के लिए सबकी सहमति से सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई गई है. इस दौरान बैठक में कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद हैं. 

दरअसल, सुखविंदर सिंह सुक्खू  के नाम पर इसलिए मुहर लगाई गई है, क्योंकि उनकी पकड़ हिमाचल में काफी अच्छी है. लोगों का विश्वास उनपर काफी ज्यादा है. वहीं विधायकों को जोड़कर रखने की ताकत भी सुखविंदर सिंह सुक्खू में ज्यादा है. इसके साथ ही यह भी खबर सामने आ रही है कि कल यानी 11 दिसंबर को सीएम के शपथ ग्रहण का समारोह रखा जाएगा. 

कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू? 
58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस कैंपेन कमेटी के प्रमुख हैं. वह हिमाचल में रिकॉर्ड 5वीं बार विधायक चुने गए हैं. इस बार उन्होंने भाजपा के विजय अग्निहोत्री को हराया है.  सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हुआ है. उनकी पत्नी का नाम कमलेश ठाकुर हैं. जिससे उनकी दो बेटियां हैं. 

उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से पीजी और एलएलबी की पढ़ाई की है. बता दें, उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी. वे कॉलेट छात्र संघ के महासचिव और अध्यक्ष भी रहे. सुखविंदर सिंह दो बार शिमला नगर निगम पार्षद चुने गए. साल 2013 में हिमाचल कांग्रेस के प्रमुख पद तक पहुंचे से लेकर 2019 तक राज्य इकाई के प्रमुख बने रहे. 

सुखविंदर सिंह सुक्खू साल 2003, 2007, 2017 में हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए. वहीं. 2022 के चुनाव में भी उन्होंने नादौन सीट पर शानदार जीत दर्ज की है.  

Watch Live

Trending news