पांवटा साहिब और धौला कुआं धान खरीद केंद्रों पर शुरू हुई धान की खरीद
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2467611

पांवटा साहिब और धौला कुआं धान खरीद केंद्रों पर शुरू हुई धान की खरीद

हिमाचल प्रदेश का सबसे अधिक धान उत्पादक क्षेत्र पांवटा दून घाटी में धान खरीद केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई है. यहां हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (HPSCSC) ने धान की खरीद शुरू कर दी है.

पांवटा साहिब और धौला कुआं धान खरीद केंद्रों पर शुरू हुई धान की खरीद

ज्ञान प्रकाश/पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश का सबसे अधिक धान उत्पादक क्षेत्र पांवटा दून घाटी में धान खरीद केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई है. यहां हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (HPSCSC) ने धान की खरीद शुरू कर दी है. सिरमौर जिला में पांवटा साहिब व धौला-कुआं में न्यूनतम समर्थन मूल्य 2320 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा. पांवटा साहिब अनाज मंडी केंद्र पर धान खरीद को 70,000 क्विंटल व धौलाकुआं खरीद केंद्र में 40,000 क्विंटल लक्ष्य निर्धारित किया गया है. 

हिमाचल प्रदेश का धान का कटोरा कहलाने वाले पांवटा दून क्षेत्र में सरकार ने धान की खरीद शुरू कर दी है। पांवटा साहिब क्षेत्र में दो जगह धान खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। अनाज मंडी परिसर पांवटा साहिब और धौला कुआं में प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड किसानों से धान खरीद रहा है. हिमाचल में इस बार धान उत्पादकों को हरियाणा से भी अधिक समर्थन मूल्य मिल रहा है. यहां सरकार 2320 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीद रही है.

Ratan Tata News: रतन टाटा के निधन पर कई राज्यों के राज्यपालों ने शोक जताते हुए कहा..

पांवटा साहिब में 70,000 कुंटल और धौला कुआं केंद्र पर 40,000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यह लक्ष्य पिछली बार से 10,000 क्विंटल अधिक है. प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए हैं. धान बेचने के लिए किसान विभाग के पोर्टल पर आवेदन करेंगे और अपना नंबर आने पर धान बेच सकेंगे. 

धान की कीमत सीधे किसानों के खातों में पहुंच जाएगी. पांवटा साहिब में पूर्व कांग्रेस विधायक के चौधरी किरनेश जंग ने धान खरीद केंद्र का शुभारंभ किया. उन्होंने धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है.

WATCH LIVE TV

Trending news