Hartalika teej 2022: हरतालिका तीज पर महिलाएं इन चीजों का करें दान, मां पार्वती-महादेव की बनेगी कृपा
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1322103

Hartalika teej 2022: हरतालिका तीज पर महिलाएं इन चीजों का करें दान, मां पार्वती-महादेव की बनेगी कृपा

Hartalika teej 2022: इस बार हरतालिका तीज व्रत 30 अगस्त 2022 को है. इस खास दिन पर महिलाओं को जरूर से कई सारी चीजों का दान करना चाहिए. इससे जीवन में लाभ सुख शांति मिलती है. 

Hartalika teej 2022: हरतालिका तीज पर महिलाएं इन चीजों का करें दान, मां पार्वती-महादेव की बनेगी कृपा

Hartalika teej 2022: हिंदू पंचाग के अनुसार हर साल भाद्रपद महीने की तृतीया के दिन हरतालिका तीज मनाई जाती है. इस बार यह व्रत 30 अगस्त 2022 को है. इस दिन महिलाएं बिना कुछ खाएं-पिए शाम को पूरे श्रृंगार के साथ माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं. इस खास दिन पर महिलाओं को जरूर से कुछ खास चीजों का दान करना चाहिए. इससे महिलाओं को सौभाग्यवती होने का वरदान मिलता है. 

Shani Amavasya 2022: शनि अमावस्या पर करें ये 5 काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत

1. इस दिन सुहागिन महिलाएं को मंदिरों में फल दान करना चाहिए. कई महिलाएं इस दिन सुहाग के सामान को मंदिरों में दान करती हैं. ऐसे में जीवन में सुख-समृद्धि के लिए आपको फल का दान करना चाहिए. 

2. हरतालिका तीज पर महिलाओं को ब्राह्मण या किसी गरीब को कपड़े का दान जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से महादेव और पार्वती खुश होते हैं और अखंड सौभाग्य का वरदान देते हैं. 

3. इस दिन चावल का दान काफी शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इस दिन चावल का दान करने से शुक्र ग्रह से संबंधी दोष समाप्त होते हैं और परिवार में सुख-शांति आती है. 

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज पर ऐसे करें मां पार्वती और महादेव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

4. हरतालिका तीज के तीन महिलाओं को गुड़ का दान करना सबसे उत्तम फल है. इस दिन आपको गरीबो में गुड़ का दान करना चाहिए. इससे महिलाएं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दूर रहती हैं. 

5. वहीं गेंहू और जौ का दान सोने की चीज देने के सामान माना गया है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन महिलाओं को गेंहू का दान करना फलदायक होता है. 

Watch Live

Trending news