Himachal BJP: अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना, कहा- वसूली उनके सत्ता में आते ही हो जाती है शुरू!
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2221163

Himachal BJP: अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना, कहा- वसूली उनके सत्ता में आते ही हो जाती है शुरू!

Anurag Thakur News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है. हिमाचल प्रदेश की चारों की चारों सीटों पर जीत होगी.  

Himachal BJP: अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना, कहा- वसूली उनके सत्ता में आते ही हो जाती है शुरू!

 

Dharamshala News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने कांगड़ा, हमीरपुर व ऊना प्रवास पर गुरुवार को दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है. 

उन्होंने कहा कि संगठन के बल पर ही भाजपा ने लगातार हमीरपुर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश की चारों की चारों सीटें 2014 और 2019 में जीती. उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा व उपचुनावों को लेकर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी कमर कास ली है.  इस बार भी सभी चारों सीटे जीत कर नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे. 

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार की वसूली उनके सत्ता में आते ही शुरू हो जाती है. यह वसूली टैक्स व्यापारी, आम लोग, उद्योगपति सभी को कांग्रेस सरकार में देना पड़ता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि अब संपत्ति अब आपकी संतान की नहीं होगी बल्कि वह अपने वोट बैंक के लिए उसे संपत्ति को लोगों को बांट देंगे, जिस पर उनका कभी हक नहीं था. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में ना संपत्ति, ना संतान, ना सीमा और ना ही सरहद सुरक्षित है और इसी के साथ ना ही सनातन सुरक्षित है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राज में कोई भी सुरक्षित नहीं रह सकता है.  कांग्रेस पार्टी आम जनमानस के पैसे को छीनना चाहती है और उनके हक भी छीनना चाहती है. उनके मौत के बाद भी उनके परिश्रम का पैसा उनकी संतान को नहीं बल्कि कांग्रेस अपने वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करना चाहती है. 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने ना कभी सेना को सशक्त किया और ना ही कभी सीमाओं को सुरक्षित रखा और ना ही कांग्रेस पार्टी ने कभी सेना के जवानों को बुलेट जैकेट दिए. ना ही पिछले 10 सालों में कोई लड़ाकू विमान सेना को दिए. कांग्रेस पार्टी के लिए देश की सुरक्षा महत्व नहीं रखती. उन्होंने कहा कि वह केवल रक्षा सौदों में दलाली खाने की ओर ध्यान देते थे और 10-10 साल तक खरीद नहीं हो पाई दलाली ना मिलने के कारण. 

आज भाजपा के राज में सीमा सुरक्षित हुई है सेना सशक्त हुई और देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है.  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता हथियाने के लिए किसी भी स्तर पर गिरकर अनाप-शनाप बयान बाजी कर  सत्ता पाने की कोशिश कर रही है. वहीं, आम आदमी पार्टी पर निशाना करते हुए कहा कि पार्टी के अनेक नेता जेल में हैं. भ्रष्टाचार के कारण पंजाब से लेकर दिल्ली तक आम आदमी पार्टी के नेताओं को इस्तीफा देने पड़ रहे हैं. जिनके स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री,  मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री जेल में हैं. इस कीर्तिमान अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने बनाया है. 

रिपोर्ट- विपिन कुमार, धर्मशाला

Trending news