Tajinder Singh Bittu: कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए तजिंदर सिंह बिट्टू
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2213130

Tajinder Singh Bittu: कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए तजिंदर सिंह बिट्टू

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.  AICC के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.  

Tajinder Singh Bittu: कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए तजिंदर सिंह बिट्टू

Tajinder Singh Bittu News: बीते दिन शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान हुआ, लेकिन पंजाब और हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले यहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. प्रियंका गांधी के करीबी, जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी रहे तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. 

बीजेपी में हुए शामिल
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद तजिंदर सिंह बिट्टू केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हो गए हैं.

WATCH LIVE TV

Trending news