Petrol Diesel Price Today : दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में पेट्रोल के दाम ने लगाया शतक
Advertisement

Petrol Diesel Price Today : दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में पेट्रोल के दाम ने लगाया शतक

Petrol Diesel Price 29 March 2022: 22 मार्च से ईंधन के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला 29 मार्च को भी जारी रहा. आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 70 पैसे तो डीजल की कीमत में 80 पैसे का इजाफा हो गया.

Petrol Diesel Price Today : दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में पेट्रोल के दाम ने लगाया शतक

नई दिल्ली : Petrol Diesel Price 29 March 2022: देशभर में पेट्रोल-डीजल की दिन प्रतिदिन बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है. 22 मार्च से ईंधन के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला 29 मार्च को भी जारी रहा.

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 70 पैसे तो डीजल की कीमत में 80 पैसे का इजाफा हो गया. इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.47 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई.

इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 85 पैसे और 75 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई. मुंबई में पेट्रोल 115.04 रुपये और डीजल 99.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मंगलवार को क्रमश: 76 पैसे और  67 पैसे की वृद्धि के साथ चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 105.94 रुपये प्रतिलीटर, जबकि डीजल 96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम 83 पैसे बढ़कर 105.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 70 पैसे बढ़ाकर 94.62 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. 

WATCH LIVE TV 

SMS से जान सकते हैं  रेट
आप घर बैठे एक SMS से अपने नजदीकी किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP स्पेस सिटी कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेज रेट जान सकते हैं.

RSP कोड जानने के लिए https://iocl.com/petrol-diesel-price पर क्लिक करें. इसी तरह HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 पर SMS भेजकर पेट्रोल डीजल के रेट का पता कर सकते हैं. इसे अलावा BPCL के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं.

प्रमुख शहरों में रेट 

शहर                    पेट्रोल                        डीजल
दिल्ली                  100.21                       91.47 रुपये प्रति लीटर 
मुंबई                   115.04                       99.25 रुपये प्रति लीटर 
चेन्नई                   105.94                       96.00 रुपये प्रति लीटर 
कोलकाता            109.68                       94.62 रुपये प्रति लीटर     
लखनऊ              100.06                        91.62 रुपये प्रति लीटर 
पटना                  110.85                        95.88  रुपये प्रति लीटर 
नोएडा                 100.28                        91.82 रुपये प्रति लीटर

Trending news