किसी को जरूरत से भी ज्यादा नहीं आजमाना चाहिए, लेने के देने पड़ सकते हैं

  • Zee Media Bureau
  • Jun 11, 2022, 04:35 PM IST

कुछ दोस्त एक घर में इकट्ठा होकर मस्ती कर रहे होते हैं. इनमें से एक लड़का न जाने क्यों एक दूसरे लड़के से भिड़ जाता है. दूसरा लड़का बार-बार हाथापाई से दूर होने की कोशिश करता है मगर पहला लड़का है कि मानता ही नहीं. 3-4 मुक्के मारकर सफेद बनियान में खड़ा लड़का समझता है कि लड़ाई उसके हाथ में है. लेकिन दूसरा लड़का पल भर में ही सारी बाजी पलट देता है. जैकेट पहना हुआ लड़का सामने वाले को इतनी बुरी तरीके से पीटता है कि बनियान पहना लड़का अपनी जान बचा कर भागता नजर आता है.

ट्रेंडिंग विडोज़