मॉल में क्यों हुआ 'दंगल', ये वायरल वीडियो बता देगा हकीकत!

  • Zee Media Bureau
  • Jul 9, 2022, 07:50 PM IST

एक लड़का किसी बात के चलते मॉल में सामान खरीदने आए दूसरे शख्स से बहस करने लगता है. सामान को चेक आउट करवाने जा रहे लड़के को ब्लैक टी-शर्ट पहना लड़का फिर से कुछ बोलने लगता है. सामने वाले लड़के की बदतमीजी से परेशान ग्रे टी-शर्ट पहना लड़का उसके करीब जाता है और मुक्कों की बरसात कर देता है. दोनों इस घटना में नीचे गिर जाते है, मार खाते हुए ब्लैक टी-शर्ट पहना लड़का मौके से भागने की कोशिश करता रहता है. दोनों उठने के बाद भी लड़ रहे होते है. ब्लैक टी-शर्ट पहना लड़का खुद को बचाते हुए ग्रे टी-शर्ट पहने लड़के को धक्का देते हुए मॉल में भाग जाता है, मगर ग्रे टी-शर्ट पहना लड़का भी उसका पीछा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा.

ट्रेंडिंग विडोज़