UPSC CSE Main Schedule 2022: 16 सितंबर से शुरू होगी यूपीएससी मेन परीक्षा, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

UPSC CSE Main Schedule 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी वेबसाइट upsc.gov.in पर मेन परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 3, 2022, 11:38 AM IST
  • शेड्यूल upsc.gov.in पर जारी
  • 16 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा
UPSC CSE Main Schedule 2022: 16 सितंबर से शुरू होगी यूपीएससी मेन परीक्षा, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली: UPSC CSE Main Schedule 2022 संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा (मेन) परीक्षा, 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर कार्यक्रम चेक कर सकते हैं.

ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के अनुसार, सीएसई मेन परीक्षा 16, 17, 18, 24 और 25 सितंबर, 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली सिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. 

सिविल सेवा (प्रीलिम्स) परीक्षा 05 जून 2022 को आयोजित की गई थी. आयोग ने 22 जून 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर इसका परिणाम घोषित किया था. बता दें कि मेन परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू 275 अंकों का होगा.

परीक्षा की तारीख और समय
पेपर-1 (Essay)- 16 सितंबर 2022 (शुक्रवार) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
पेपर-2 (GS-1)- 17 सितंबर 2022 (शनिवार) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
पेपर 3 (GS-2)- 17 सितंबर 2022 (शनिवार) दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
पेपर 4 (GS-3)- 18 सितंबर 2022 (रविवार) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
पेपर 5 (GS-4)- 18 सितंबर 2022 (रविवार) दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
पेपर ए (Indian Language)- 24 सितंबर 2022 (शनिवार) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
पेपर बी (English Language)- 24 सितंबर 2022 (शनिवार) दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
पेपर 6 (Optional Paper 1)- 25 सितंबर 2022 (रविवार) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
पेपर 7 (Optional Paper 1)- 25 सितंबर 2022 (रविवार) दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कब जारी होगा एडमिट कार्ड
यूपीएससी सीएसई मेन परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट यानी upsconline.nic.in पर जारी होगा, जबकि एडमिट कार्ड का लिंक अगस्त 2022 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में एक्टिव होने की संभावना है. आयोग ने 1,000 से अधिक पदों के लिए 2 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी गया था. 

यह भी पढ़िए: Bank Jobs 2022: इन सरकारी बैंकों में 6000 से अधिक पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स आज से करें अप्लाई

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़