International Women's Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्या है पर्पल, हरा और सफेद रंग का महत्व?

International Womens Day 2024:  20वीं शताब्दी में महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए बैंगनी, हरे और सफेद रंग का इस्तेमाल किया था. उस दौरान इन रंगो का इस्तेमाल रैलियों, विरोध प्रदर्शन, रिबन और अधिकारों के लिए लड़ने वाली महिलाओं द्वारा पहना जाता था. 

Written by - Shruti Kaul | Last Updated : Mar 7, 2024, 02:18 PM IST
  • 8 मार्च को मनाया जाता है महिला दिवस
  • बैंगनी समेत इन 3 रंगो का है खास महत्व
International Women's Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्या है पर्पल, हरा और सफेद रंग का महत्व?

नई दिल्ली: International Womens Day 2024: दुनियाभर में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. ये दिन महिलाओं की उप्लब्धियों को सेलिब्रेट करने, समाज में फैले लिंग भेद ( Gender Discrimination) को दूर करने और उनके अधिकारों को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है. वैसे तो महिला दिवस को मनाने के कई तरीके हैं, लेकिन इस दिन पर्पल, हरा और सफेद रंगो का खास महत्व रहता है. चलिए जानते हैं महिला दिवस से जुड़े इन रंगो का महत्व.  

बैंगनी रंग 
बता दें कि 20वीं शताब्दी में महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए बैंगनी, हरे और सफेद रंग का इस्तेमाल किया था. उस दौरान इन रंगो का इस्तेमाल रैलियों, विरोध प्रदर्शन, रिबन और अधिकारों के लिए लड़ने वाली महिलाओं द्वारा पहना जाता था. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बैंगनी रंग का इस्तेमाल लैंगिक समानता (Gender Equality) के लिए लड़ने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए पहना जाता है. ये रंग इंसाफ और सम्मान का प्रतीक भी माना जाता है.   

हरा रंग
पर्पल के अलावा हरा रंग भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस रंग को खुशहाली और पॉजिटिविटी से भी जोड़ा जाता है. यह महिलाओं में समानता को भी दर्शाता है. इस रंग को महिलाओं के ऊर्जावान व्यक्तित्व से भी जोड़ा जाता है. 

सफेद रंग 
सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है. दुनियाभर में शांति को बढ़ावा देने के लिए इस रंग को काफी अहमियत दी जाती है. इसके अलावा सफेद रंग एक सफल शुरुआत का प्रतिनिधित्व भी करता है. इसलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में सफेद रंग का काफी महत्व माना जाता है. दुनियाभर में शांति और सहजता का बढ़ावा देने के लिए महिलाओं की भूमिका को काफी अहम माना जाता है. इस कारण से भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सफेद रंग को काफी खास माना जाता है.  

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़