Forbes India Rich List 2023: भारत के अमीरों की लिस्ट हुई जारी, देखें- मुकेश अंबानी और अडानी की नेट वर्थ में कितना है अंतर?

Forbes India Top 100 Richest List 2023: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब 2023 फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीरों की सूची में सबसे अमीर भारतीय हैं, उन्होंने गौतम अडानी को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया.  

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Oct 12, 2023, 12:49 PM IST
  • फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीरों की लिस्ट जारी
  • मुकेश अंबानी, 92 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ नंबर एक पर
Forbes India Rich List 2023: भारत के अमीरों की लिस्ट हुई जारी, देखें- मुकेश अंबानी और अडानी की नेट वर्थ में कितना है अंतर?

Forbes India Top 100 Richest List 2023: रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने 92 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत के 100 सबसे अमीरों की 2023 फोर्ब्स सूची में पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज को एक कई अलग-अलग कामों के ग्रुप में बदल दिया और कंपनी के बोर्ड में तीनों बच्चों को नियुक्त करके अपनी उत्तराधिकार योजना को मजबूत किया.

एक बार फिर, मुकेश अंबानी ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया, जो दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद उनकी नेट वर्थ बहुत तेजी से गिरी. फिलहाल अडानी की कुल संपत्ति 68 अरब डॉलर है.

फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीरों की सूची के अनुसार, सूची में सॉफ्टवेयर टाइकून शिव नादर 29.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं, इसके बाद 24 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सावित्री जिंदल तीसरे स्थान पर हैं.

सावित्री जिंदल की संपत्ति में 46% की वृद्धि के साथ वह 24 बिलियन डॉलर के साथ चौथे स्थान पर रहीं. शीर्ष पांच में एवेन्यू सुपरमार्ट्स के राधाकिशन दमानी का भी नाम है, जिनकी संपत्ति पहले के 27.6 बिलियन डॉलर से घटकर 23 बिलियन डॉलर हो गई है.

भारत के टॉप 10 सबसे अमीरों की पूरी लिस्ट

1) मुकेश अंबानी; 92 अरब अमेरिकी डॉलर

2) गौतम अडानी; $68 बिलियन

3) शिव नादर: $29.3 बिलियन

4) सावित्री जिंदल; $24 अरब

5) राधाकिशन दमानी; $23 अरब

6) साइरस पूनावाला; $20.7 बिलियन

7) हिंदुजा परिवार; $20 बिलियन

8) दिलीप सांघवी; $19 बिलियन

9) कुमार बिड़ला; $17.5 बिलियन

10) शापूर मिस्त्री और परिवार; $16.9 बिलियन

फोर्ब्स की सूची हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के एक दिन बाद आई जिसमें भी ऐसा ही डेटा दिखाया गया था. हुरुन की सूची के अनुसार भी, मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर भारतीय का खिताब फिर से हासिल कर लिया है. अडानी इस दौड़ में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं.

ये भी पढ़ें-  Income Tax Refund: 35 लाख करदाताओं को अब भी रिफंड का इंतजार, जानिए इनकम टैक्स ने क्या कहा?

 

ट्रेंडिंग न्यूज़