Dussehra Wishes: दशहरा के दिन इन 10 बधाई संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजे शुभकामनाएं

देशभर में दशहरा का त्यौहार 5 अक्टूबर को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा. इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के दिन के रूप में भी मनाया जाता है. इसी दिन भगवान श्री राम ने अहंकारी रावण का वध किया था. आप इस दिन अपने प्रियजनों को ये बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं:  1.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Oct 3, 2022, 07:16 PM IST
  • देश में 5 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा दशहरा
  • आप अपने प्रियजनों को इस तरह भेजें बधाई संदेश
Dussehra Wishes: दशहरा के दिन इन 10 बधाई संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजे शुभकामनाएं

नई दिल्ली: देशभर में दशहरा का त्यौहार 5 अक्टूबर को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा. इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के दिन के रूप में भी मनाया जाता है. इसी दिन भगवान श्री राम ने अहंकारी रावण का वध किया था. आप इस दिन अपने प्रियजनों को ये बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं: 

1. आज की नई सुबह बेहद सुहानी हो जाए

दुखों की सारी कड़वाहट पुरानी हो जाए

दे बेशुमार खुशियां यह दशहरा आपको

हर प्यारी खुशी आपकी दीवानी हो जाए

हैप्पी विजयादशमी!

2. शान्ति अमन के इस देश में 

बुराई को मिटाना होगा

आतंकी रावण का दहन करने 

आज फिर भाईचारा बनाना होगा!

3. चांद की चांदनी शरद की बहार

फूलों की खुशबू अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको 

दशहरा का त्यौहार!

4. भगवान राम की तरह 

आप सफलता की राह पर चलते रहें, 

आप जीवन के हर चरण में जीत हासिल करे. 

हैप्पी विजयादशमी.

5. आपके जीवन में हो खुशियों का बसेरा

तहे दिल से कह रहा हूं हैप्पी दशहरा!

6. सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे

भीतर के रावण को जो, आग खुद लगाएंगे

विजयदशमी की बधाई!

7. जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका, 

वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया

इस दशहरे मिल जाएं आप को, 

दुनिया भर की सारी खुशियां

दशहरा की शुभकामनाएं!

8. बुराई का होता है विनाश

दशहरा लाता है उम्मीद की आस 

रावण की तरह आपको दुखें का होगा नाश

इस पावन पर्व पर यह है हमारी आशा!

9. हो आपकी लाइफ खुशियों का मेला,

कभी न आए कोई झमेला.

सदा सुखी रहे आपका बसेरा,

दशहरा की बधाई!!

10. विजयदशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्रीराम

बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम

दशहरा की शुभकामनाएं

यह भी पढ़िए: Dussehra 2022: दशहरे पर जरूर करें शमी वृक्ष की पूजा, शत्रुओं पर प्राप्त होगी विजय

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़