IPL मिनी ऑक्शन में छाईं सनराइजर्स हैदराबाद की काव्या मारन, फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल

IPL Mini Auction 2023 Kavya Maran: के दौरान काव्या मारन पर बने मीम ट्विटर पर ट्रेंड करते देखे गए. अक्षत नाम के एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मयंक अग्रवाल को SRH ने 8.25 करोड़ में खरीदा. काव्या मारन बिना किसी चर्चा के बोली लगा रही थीं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Dec 23, 2022, 06:07 PM IST
  • IPL मिनी ऑक्शन में छाईं सनराइजर्स हैदराबाद की काव्या मारन
  • सोशल मीडिया पर दिन भर ट्रेंड कर रहे काव्या मारन के मीम
IPL मिनी ऑक्शन में छाईं सनराइजर्स हैदराबाद की काव्या मारन, फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल

नई दिल्ली: IPL Mini Auction 2023 Kavya Maran: कोच्ची में IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन चल रहा है. इस मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी बने. सैमकरन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ की रकम में खरीदा है. इसके साथ ही सैम करन IPL की हिस्ट्री में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं उनके हमवतन खिलाड़ी हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ की कीमत पर खरीदा. लेकिन खिलाड़ियों के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक की बेटी काव्या मारन को भी खूब लाइमलाइट मिली. उनके ऊपर बने मीम भी इस दौरान काफी ट्रेडिंग रहे. 

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे काव्या मारन के मीम

IPL Mini Auction 2023 के दौरान काव्या मारन पर बने मीम ट्विटर पर ट्रेंड करते देखे गए. अक्षत नाम के एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मयंक अग्रवाल को SRH ने 8.25 करोड़ में खरीदा. काव्या मारन बिना किसी चर्चा के बोली लगा रही थीं. काव्या ने साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरी क्लासेन को 5.25 करोड़ रुपये और विवरांत शर्मा को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा. 

सस्ते को महंगा करके खरीद लिया

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'काव्या ने शुरुआत में ही दो खिलाड़ियों को खरीदने में 22 करोड़ रुपये खर्च कर दिए.  बता दें कि ये दोनों प्लेयर हैरी ब्रूक और मयंक अग्रवाल हैं. एक अन्य यूजर ने एक फिल्मी फोटो शेयर करते हुए लिखा काव्या कहना चाह रही हैं कि कुछ महंगा नहीं मिला, तो सस्ते को ही महंगा बनाकर खरीद लिया.'एक अन्य यूजर ने लिखा, 'काव्या यहां (नीलामी) शॉपिंग कर रही हैं.' इन सबके अलावा काव्या मारन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें हैरी ब्रूक को खरीदने के बाद वाला काव्या का रिएक्शन दिख रहा है. काव्या बेहद खुश नजर आईं. 

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के विव्रांत शर्मा को जानिए, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद 2.6 करोड़ में खरीदा

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़