IND vs SL: मैदान पर उतरते ही शिखर धवन ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में मैदान पर उतरते ही शिखर धवन ने एमएस धोनी का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Written by - Navin Chauhan | Last Updated : Jul 25, 2021, 10:42 PM IST
  • शिखर बने अंतरराष्ट्रीय टी20 में कप्तानी करने वाले सबसे उम्र दराज भारतीय खिलाड़ी.
  • इससे पहले एमएस धोनी के नाम दर्ज था ये रिकॉर्ड.
IND vs SL: मैदान पर उतरते ही शिखर धवन ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड

कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को शुरू हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में कप्तान शिखर धवन जैसे ही टॉस के लिए मैदान पर उतरे उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का एक कप्तानी रिकॉर्ड तोड़ दिया. टी20 मैचों में भारतीय टीम की पहली बार कमान संभालते ही शिखर भारत के लिए टी20 मैचों में कप्तानी करने वाले सबसे उम्र दराज कप्तान बन गए. 

धवन ने इस मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया. धोनी ने 35 साल 52 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी की थी. वहीं शिखर ने 35 साल 232 दिन की उम्र में भारत की टी20 टीम की कप्तानी संभाली और कैप्टन कूल को पीछे छोड़ दिया. 

शिखर टी20 मैचों में अपनी कप्तानी डेब्यू में पारी की शुरुआत करते हुए 36 गेंद में 46 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और एक छक्का जड़ा. अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में पहली बार टीम की कमान संभालते हुए अर्धशतक जड़ने का कारनामा करने से वो 4 रन के अंतर से चूक गए. 

मैच की पहली ही गेंद पर पृथ्वी शॉ का विकेट गंवाने के बाद शिखर ने संजू सैमसन के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए 6 ओवर में 51 रन जड़ दिए. सातवें ओवर की पहली गेंद पर सैमसन पवेलियन लौट गए. इसके बाद शिखर पिच पर डटे रहे और 15वें ओवर की पहली गेंद पर करुणारत्ने की गेंद पर बंडारा के हाथों लपके गए और उनकी पारी का अंत हो गया. 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 

ट्रेंडिंग न्यूज़