ICC Women T20 World Cup 2023: 6 फरवरी से शुरू होंगे महिला टी20 विश्वकप के मैच, जानें टाइमिंग, शेड्यूल और टीमों की पूरी डिटेल्स

ICC Women T20 World Cup 2023:  आईसीसी की ओर से आयोजित होने वाले महिला टी20 विश्वकप 2023 का आगाज साउथ अफ्रीकी की मेजबानी में 10 फरवरी से होने जा रहा है जिसमें साउथ अफ्रीकी टीम का सामना श्रीलंका से होगा.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Feb 3, 2023, 10:09 AM IST
  • जानें वार्म-अप मैच और टूर्नामेंट का शेड्यूल
  • कैसी है टीमें और कहां देख सकेंगे लाइव प्रसारण
ICC Women T20 World Cup 2023: 6 फरवरी से शुरू होंगे महिला टी20 विश्वकप के मैच, जानें टाइमिंग, शेड्यूल और टीमों की पूरी डिटेल्स

ICC Women T20 World Cup 2023:  आईसीसी की ओर से आयोजित होने वाले महिला टी20 विश्वकप 2023 का आगाज साउथ अफ्रीकी की मेजबानी में 10 फरवरी से होने जा रहा है जिसमें साउथ अफ्रीकी टीम का सामना श्रीलंका से होगा. इस बीच आईसीसी ने सभी टीमों के वार्म-अप मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है जिसके तहत 10 वार्म-अप मैचों का आयोजन किया जाएगा. ये सभी वार्म-अप मैच 2 दिन के अंदर खेले जाएंगे. महिला टी20 विश्वकप के आगाज से पहले खेले जाने वाले इन वार्म अप मैचों के पहले 5 गेम 6 फरवरी (सोमवार) को खेले जाएंगे.

सोमवार को पहला वार्म अप मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा तो वहीं पर डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का सामना अपने दोनों ही प्रैक्टिस मैच में भारत से होगा. एक दिन के गैप के बाद 8 फरवरी (बुधवार) को दूसरे सेट के वार्म अप मैच खेले जाएंगे. 

जानें वार्म-अप मैचों का शेड्यूल (6 फरवरी, 2023-सोमवार)

न्यूजीलैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला (दोपहर 1:30 बजे)
श्रीलंका महिला बनाम आयरलैंड महिला (दोपहर 1:30)
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (शाम 6:00 बजे)
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत (शाम 6:00 बजे)
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (शाम 6:00 बजे)

8 फरवरी, 2023 (बुधवार)

आयरलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (दोपहर 1:30 बजे)
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1:30 बजे)
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका (शाम 6:00 बजे)
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका (शाम 6:00 बजे)
बांग्लादेश बनाम भारत (शाम 6:00 बजे)

जानें कैसा है टी20 विश्वकप 2023 का शेड्यूल

10 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका (केप टाउन)

11 फरवरी - वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (पार्ल)

11 फरवरी - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल)

12 फरवरी - भारत बनाम पाकिस्तान (केप टाउन)

12 फरवरी - बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (केपटाउन)

13 फरवरी - आयरलैंड बनाम इंग्लैंड (पार्ल)

13 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल)

14 फरवरी - ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (गकीबरहा)

15 फरवरी - वेस्टइंडीज बनाम भारत (केप टाउन)

15 फरवरी - पाकिस्तान बनाम आयरलैंड (केप टाउन)

16 फरवरी - श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गकीबरहा)

17 फरवरी - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (केप टाउन)

17 फरवरी - वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड (केप टाउन)

18 फरवरी - इंग्लैंड बनाम भारत (गकीबरहा)

18 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गकीबरहा)

19 फरवरी - पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल)

19 फरवरी - न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (पार्ल)

20 फरवरी - आयरलैंड बनाम भारत (गकीबरहा)

21 फरवरी - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन)

21 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (केप टाउन)

23 फरवरी - सेमी-फाइनल 1 (केप टाउन)

24 फरवरी - सेमी-फाइनल 2 (केप टाउन)

26 फरवरी - फाइनल (केप टाउन)

जानें कैसी है हर देश की टीमें:

ऑस्ट्रेलिया: मेग लैनिंग (c), एलिसा हीली (vc), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम.

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), मारुफा अख्तर, फहीमा खातून, सलमा खातून, जहांआरा आलम, शमीमा सुल्ताना, रुमाना अहमद, लता मंडल, शोरना अख्तर, नाहिदा अख्तर, मुर्शीदा खातून, रितु मोनी, दिशा विश्वास, सोभना मोस्टरी, फरगना हक पिंकी.

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, बर्नाडाइन बेइडेनहॉट, ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, हेले जेन्सेन, फ्रान जोनास, अमेलिया केर, जेस केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु.

दक्षिण अफ्रीका: एनेरी डर्क्सन, मारिजैन कप्प, लारा गुडॉल, अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, शबनिम इस्माइल, तज़मिन ब्रिट्स, मसाबाटा क्लास, लौरा वोल्वार्ड्ट, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सुने लुस (कप्तान), एनेके बॉश, डेल्मी टकर.

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे.

पाकिस्तान: बिस्माह मारूफ (c), ऐमेन अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, सदफ शमास, फातिमा सना, जवेरिया खान, मुनीबा अली, नाशरा संधू, निदा डार, ओमिमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, तुबा हसन.

इंग्लैंड: हीथर नाइट (c), लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, कैथरीन ब्रंट, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नेट साइवर, लॉरेन विनफील्ड-हिल, डैनी व्याट.

आयरलैंड: लौरा डेलानी (कप्तान), जॉर्जीना डेम्पसे, एमी हंटर, शौना कवनघ, अर्लीन केली, गेबी लुईस, लुईस लिटिल, सोफी मैकमोहन, जेन मैगुइरे, कारा मरे, लिआह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, आइमर रिचर्डसन, रेबेका स्टोकेल, मैरी वाल्ड्रॉन.

ICC महिला T20 विश्व कप 2023 भारत में कहां देखें?

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, तो वहीं पर सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

इसे भी पढ़ें- बजट के दो दिन बाद फिर मंहगा हुआ दूध, जानें क्यों लगातार बढ़ रहे हैं दाम

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

ट्रेंडिंग न्यूज़