CWG 2022: पहलवानों के बाद अब बॉक्सर्स मचायेंगे धमाल, जानें कैसा है 9वें दिन भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल

Commonwealth Games Schedule Day 9: बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारत ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और रेसलिंग में 6 पदक जीतकर पदकतालिका में छलांग लगा दी है. राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को नौवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है. सभी समय भारतीय मानक समय के अनुसार हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 6, 2022, 08:39 AM IST
  • रेसलिंग और बॉक्सिंग से रहेगी सबसे ज्यादा पदक की उम्मीद
  • क्रिकेट में भी होगी पदक की दावेदारी
CWG 2022: पहलवानों के बाद अब बॉक्सर्स मचायेंगे धमाल, जानें कैसा है 9वें दिन भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल

Commonwealth Games Schedule Day 9: बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारत ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और रेसलिंग में 6 पदक जीतकर पदकतालिका में छलांग लगा दी है. 7वें पायदान पर काबिज भारतीय टीम ने शुक्रवार को 3 गोल्ड, एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल सिर्फ रेसलिंग में अपने नाम किये जिसके चलते उसके कुल पदकों की संख्या 26 हो गई और अब वो पांचवे पायदान पर पहुंच गया है.

शुरुआती दौर में वेटलिफ्टर्स के शानदार प्रदर्शन और अब रेसलर्स की ओर से गोल्डन शुक्रवार के बाद अब भारतीय बॉक्सर्स पर पदक तालिका को बढ़ाने की जिम्मेदारी है. राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को नौवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है. सभी समय भारतीय मानक समय के अनुसार हैं.

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:

महिला एफ55-57 गोला फेंक फाइनल: पूनम शर्मा, शर्मिलाम, संतोष- 2:50 बजे 
महिला 10,000 मीटर पैदल चाल फाइनल: प्रियंका, भावना जाट- दोपहर 3 बजे 
पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल: अविनाश साबले- 4:20 बजे 
महिलाओं की 4 गुणा 100 मीटर रिले पहला दौर: हिमा दास, दुती चंद, श्रबनी नंदा, एनएस सिमी- 4:45 बजे 
महिला हैमर थ्रो फाइनल: मंजू बाला- 11:30 बजे 
पुरुषों की 5000 मीटर फाइनल: अविनाश साबले - 12:40 बजे .....

बैडमिंटन:

महिला युगल क्वार्टर फाइनल: त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद 
महिला एकल क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधु
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: किदांबी श्रीकांत .....

मुक्केबाजी:

महिला(45-48 किग्रा) सेमीफाइनल: नीतू - दोपहर 3 बजे 
पुरुषों का फ्लाईवेट (48 किग्रा-51 किग्रा) सेमीफाइनल: अमित पंघाल 3:30 बजे 
महिला लाइट फ्लायवेट (48 किग्रा -50 किग्रा) सेमीफाइनल: निकहत जरीन 7:15 बजे 
महिला लाइटवेट (57 किग्रा -60 किग्रा): जैस्मीन - 8 बजे 
पुरुष वेल्टरवेट (63.5 किग्रा-67 किग्रा): रोहित टोकस - दोपहर 12:45 बजे 
सुपर हैवीवेट (92 किग्रा से अधिक): सागर 1:30 बजे ........

क्रिकेट: भारत और इंग्लैंड के बीच महिला टी20 सेमीफाइनल- दोपहर 3:30 बजे ........

हॉकी: भारतीय पुरुष टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल - रात 10:30 बजे .......

टेबल टेनिस:

महिला युगल, अंतिम 16 दौर : अकुला श्रीजा / रीथ टेनिसन- दोपहर 2 बजे 
महिला युगल, अंतिम 16 दौर : मनिका बत्रा / दीया पराग चितले- दोपहर 2 बजे 
मिश्रित युगल सेमीफाइनल: अचंता शरथ कमल / अकुला श्रीजा- दोपहर 6 बजे 
पैरा पुरुष एकल वर्ग 3-5: कांस्य पदक मैच: राज अरविंदन अलगर- शाम 6:15 बजे 
पैरा महिला एकल वर्ग 3-5 कांस्य पदक मैच: सोनलबेन पटेल- दोपहर 12:15 पूर्वाह्न 
पैरा महिला एकल वर्ग 3-5 स्वर्ण पदक मैच: भाविना पटेल - दोपहर एक बजे ....

कुश्ती (तीन बजे से) :

पुरुषों  फ्रीस्टाइल 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल: रवि कुमार 
पुरुषों  फ्रीस्टाइल 97 किग्रा क्वार्टर फाइनल: दीपक नेहरा 
महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा क्वार्टर फाइनल: पूजा सिहाग 
महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा (नोर्डिक प्रणाली) -  विनेश फोगाट 
महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा (नोर्डिक प्रणाली) - पूजा गहलोत 
पुरुषों  फ्रीस्टाइल 74 किग्रा क्वार्टर फाइनल - नवीन

इसे भी पढ़ें- CWG 2022: गोल्डन रहा भारत के लिये 8वां दिन, पदकतालिका में जानें कहां पहुंचा भारत

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़