5 साल की बच्चियां होंगी प्रेग्नेंट, 20 साल में मर जाएंगे... कब आएगा कलियुग का अंतिम चरण

हिंदू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु कलयुग में कल्कि अवतार लेंगे. यह उनका 10 वां अवतार होगा. श्रीमद्भागवत में कल्कि अवतार के समय का वर्णन मिलता है. श्रीमद्भागवत के अनुसार जब भगवान कल्कि अवतार लेंगे उस समय पृथ्वी पर लोग मानवता भूल जाएंगे. पृथ्वी आग की तरह जल रही होगी. 

 

कल्कि अवतार को लेकर सभी लोगों के मन में अलग- अलग धारणाएं है. श्रीमद्भागवत के अनुसार जब कल्कि का अवतार होगा तब मंजर बहुत ही भयावह होगा. लोग एक-दुसरे को नोच-खसोट रहे होंगे, सारी नदियां नाले सुख जाएंगें और पृथ्वी आग का गोला बन चुका होगा. इसके साथ ही पेड़-पौधे सूख जाएंगें उनपर फल नहीं लगेंगे. मनुष्य केवल मांस-मछली पर निर्भर हो जाएंगे, जिसके लिए वह इंसानों पर भी हमला कर सकते हैं. उनकी दशा आज की तुलना में और ज्यादा दर्दनाक हो जायेगा. लोग मानवता भूल जायेंगे. चलिए जानते हैं शुकदेव जी ने भागवत कथा में और क्या भविष्यवाणी की है?

1 /11

भागवत कथा का वर्णन करते हुए शुकदेव जी ने कहा है कि जब पृथ्वी अग्नि की तरह दहक रही होगी तब कल्कि का अवतार होगा.  

2 /11

श्रीमद्भागवत पुराण में कलयुग के अंत का वर्णन मिलता है, चलिए जानते पृथ्वी के अंत का कैसा मंजर होगा.  

3 /11

पुराणों के अनुसार कलयुग 432000 साल का है.  भगवान कल्कि कलयुग के अंत में अवतार लेंगे. वहीं अभी कलयुग को केवल 5100 साल ही हुए हैं.   

4 /11

कलयुग के अंत के समय मनुष्यों की औसत आयु केवल 20 वर्ष रह जायेगी और इंसान के शरीर की लंबाई घट जायेगी. यह स्थिति मनुष्यों के साथ जानवरों के साथ भी होगा. गाय, भैंस बकरियों की तरह छोटी हो जायेंगी और दूध भी कम देंगी.  

5 /11

पृथ्वी से सभी नदियां, तालाब सूख जाएंगे, जमीन बंजर पड़ जाएंगी. अन्न का एक दाना तक नसीब नहीं होगा.  

6 /11

पेड़-पौधे सूख जाएंगे उनपर फल नहीं लगेंगे. मनुष्य केवल मांस पर निर्भर हो जाएंगे, जिसके लिए वह इंसानों पर भी हमला कर सकते हैं.  

7 /11

लड़कियां 5 वर्ष की उम्र में गर्भवती हो जाएंगी. उनकी दशा आज की तुलना में और ज्यादा दर्दनाक हो जायेगा. लोग मानवता भूल जायेंगे.  

8 /11

कलयुग के अंत में पृथ्वी को झकझोर देने वाले भयंकर तूफान और भूकंप आएंगे. लोग घर छोड़कर गढ्ढों में रहने लगेंगे.   

9 /11

कई साल तक सूखा बना रहने के बाद काफी मोटी धारा के साथ वर्षा होगी, जिससे पूरी पृथ्वी जलमग्न हो जाएगी.   

10 /11

इसके बाद एक बार फिर बारह सूर्य का उदय होगा, जो पृथ्वी को लाल लावा बना देगी और धरती को पाताल लोक तक भस्म कर देगी.    

11 /11

Disclaimer यहां दी गई सभी जानकारी इंटरनेट से ली गई है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता.