अर्जुन कपूर को मिली फैमिली मेंबर से धमकी, जल्दी शादी करो...

बॉलीवुड के 'इश्कजादे' अर्जुन कपूर उन फिल्मी सितारों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अर्जुन ने अपना 33 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

Written by - RAJA BABU AGNIHOTRI | Last Updated : Jun 29, 2018, 05:46 PM IST
अर्जुन कपूर को मिली फैमिली मेंबर से धमकी, जल्दी शादी करो...

मुंबई: बॉलीवुड के 'इश्कजादे' अर्जुन कपूर उन फिल्मी सितारों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अर्जुन ने अपना 33 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अर्जुन ने अपना यह बर्थडे फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस के साथ केक काट कर सलिब्रेट किया था। बर्थडे सेलिब्रेशन का फोटो खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अपने जन्मदिन के 2 दिन बाद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर फिर एक पोस्ट किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।  

अर्जुन के 33वां बर्थडे मनाने के बाद उनकी दादी निर्मल कपूर ने उनसे एक फरमाइश की है। अर्जुन की दादी की फरमाइश यह है कि अर्जुन जल्द शादी कर लें। इस फरमाइश की फोटो खुद अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अर्जुन ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'जब आपकी दादी का दिया गया उपहार एक रिक्वेस्ट हो, धमकी हो, उसमें रिश्वत की पेशकश हो और साथ ही उसमें आदेश भी हो।'  

 

 

When ur Dadi’s gift is a threat & request along with a bribe & command all rolled into one !!! @nirmalkapoorbombay #bossgrandma

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

 

जैसे ही अर्जुन ने यह पोस्ट शेयर किया उनके फैंस भी दादी की सपोर्ट में आ गए और अर्जुन को जल्दी शादी करने की सलाह देने लगे। हाल ही में अर्जुन की सिस्टर और अभिनेत्री सोनम कपूर शादी की बंधन में बंधी हैं, इसलिए परिवार में शादी के लिए मोस्ट एलिजबल बैचलर वही बचे हुए हैं। 

 

 

अर्जुन की आने वाले फिल्मों की बात करें तो वह अभी 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा लीड रोल में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हैं। वहीं जल्द ही वह फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में बिजी होने वाले हैं। यह एक पीरियड फिल्म है। फिल्म में अर्जुन के आलावे संजय दत्त और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर हैं। 

ट्रेंडिंग न्यूज़