Miss India World 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज, 31 फाइनलिस्ट को दी मात

देश को एक और ब्यूटीफुल फेस मिल गया है. इस साल की मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Miss India World 2022) प्रतियोगिता में मिस सिनी शेट्टी (Sini Shetty) के सिर पर ताज सजा है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 4, 2022, 12:11 PM IST
  • सिनी शेट्टी बनी 'Miss India World 2022'
  • 31 फाइनिस्ट के बीच हुआ कड़ा मुकाबला
Miss India World 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज, 31 फाइनलिस्ट को दी मात

नई दिल्ली: भारत को मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Miss India World 2022) मिल गई है. 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ था. जिसमें एक शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने ताज अपने नाम किया. कर्नाटक की सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विनर घोषित की गईं. वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 में फर्स्ट रनर अप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान ने सेकेंड रनरअप का ताज अपने नाम किया.

31 फाइनिस्ट को सिनी ने दी मात

हमेशा की तरह इस बार भी मिस इंडिया वर्ल्ड की प्रतियोगिता शानदार रही.  इस बार इस प्रतियोगिता में 31 हसीनाओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. अगल-अगल राज्यों की विजेता मॉडल मैदान कड़ा मुकाबला करती दिखाई दीं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

उन्होंने रैंप पर अपने यूनिक अंदाज से खूब धमाल मचाया. इस पूरे शो के दौरान कुछ मॉडल्स ने सबका ध्यान अपनी और खूब आकर्षित किया, जिसमें झारखंड की रिया तिर्की का नाम सबसे ऊपर है, लेकिन जब मिस इंडिया 2022 का ताज की बारी आई तो ये क्राउन सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया.

कौन हैं सिनी शेट्टी

मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने वाली सिनी शेट्टी महज 21 साल की हैं. वह अभी चार्टेड फाइनेंस एनालिस्ट का कोर्स कर रही हैं. सिनी डांस की बहुत शौकीन हैं,

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

इतना ही नहीं उन्होंने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था. 

रेड कार्पेट पर सेलेब्स ने बिखेरा जलवा

मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 के ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. इवेंट में हर किसी की नजरें उन पर थम गईं थी. बॉलीवुड हसीनाएं अपने लाजबाव लुक्स से कहर ढा रही थीं. इस इवेंट में गोल्डन कलर के डीप नेक ट्रांसपेरेंट गाउन में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं अभिनेत्री नेहा धूपिया भी पीच गोल्डन कलर के गिल्टरी गाउन में नजर आईं.

ब्लैक एंड व्हाइट कलर के वैल बॉटम स्टाइल आउटफिट में कृति सेनन ने हर किसी का दिल जीत लिया. बता दें कि इस बार ग्रैंड फिनाले में जजों की पैनलिस्ट में एक दो नहीं बल्कि छह सेलेब्स शामिल हुए थे. जिसमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और श्मामक डावर बतौर जज शामिल हुए. इतना ही नहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी इस पैनल में शामिल हुईं.

ये भी पढ़ें- Kaali Poster Controversy: स‍िगरेट पीती दिखीं 'मां काली', फिल्‍म का पोस्टर देख भड़के लोग

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़