मीका सिंह संग अफेयर की खबरों पर आकांक्षा पुरी ने किया खुलासा, बताई रिश्ते की सच्चाई

Mika Singh Akanksha Puri Relationship: मीका सिंह संग आकांक्षा पुरी का रिलेशन काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है. वहीं अब आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह संग अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है.   

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Oct 22, 2022, 05:52 PM IST
  • मीका संग रिश्ते पर आकांक्षा पुरी ने बताई सच्चाई
  • आकांक्षा पुरी ने रिश्ते को लेकर किया खुलासा
मीका सिंह संग अफेयर की खबरों पर आकांक्षा पुरी ने किया खुलासा, बताई रिश्ते की सच्चाई

नई दिल्ली: Mika Singh Akanksha Puri Relationship: इंडियन पॉप सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) बैचलर हैं, उन्होंने अपने लाइफ पार्टनर की तलाश में स्पेशल शो भी किया था जिसका नाम 'मीका दी वोटी' था (Mika Di Vohti). इस रिएलिटी शो में अलग-अलग शहर की हसीनाएं आई थीं, जिसके साथ मीका ने समय बिताया लेकिन शो की विनर उनकी दोस्त आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) रही.  उन्होंने शो में आखिर में एंट्री ली थी. मीका सिंह ने 12 लड़कियों में आकांक्षा पुरी को अपनी वोटी बनाया. लेकिन दोनों शादी नहीं की, वहीं अब आकांक्षा ने मीका संग अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है. 

आकांक्षा पुरी ने मीका संग रिश्ते पर कही ये बात 
स्वयंवर के फिनाले के बाद अक्सर लड़के और लड़की की शादी हो जाती है, लेकिन मीका और आकांक्षा ने उस समय शादी नहीं की, वहीं शो के बाद खबरें आने लग थी कि वह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने एक इटंरव्यू में मीका सिंह संग अपने रिश्ते के बारे में बात की है. 

आकांक्षा ने मीका संग रिश्ते की बताई सच्चाई 
आकांक्षा ने एक इंटरव्यू में कहा, हम कई सालों से अच्छे दोस्त हैं और वही बनें रहेंगे. हम कपल नहीं हैं. वहीं स्वयंवर शो को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि वह शो केवल एक-दूसरे को चुनने का था और हमने चुना. हम दोनों एक दूसरे काफी लंबे समय से जानते हैं. हमने कभी भी रोमांस और प्यार नहीं किया है. हमारा क्लियर था कि हमे ऐसा लाइफ पार्टनर चाहिए, जो फ्रेंड भी हो. शो के बाद हमारे बीच कुछ नहीं बदला. हम वहीं पुराने दोस्त है. 

अपने काम में हैं बिजी 
आकांक्षा पुरी ने इंटरव्यू में बताया है कि हम दोनों अपने काम में बिजी हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या कहते हैं. 

इसे  भी पढ़ेंः Jhalak Dikhhla Jaa 10: रुबीना दिलैक को कंधे पर लगी चोट, डांस करते वक्त गिरीं एक्ट्रेस

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़