Kartik Purnima 2023: आज कार्तिक पूर्णिमा पर करें इस चीज का दान, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Aaj ka Panchang: आज कार्तिक पूर्णिमा है. आज पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व है. वहीं आज दीपदान भी किया जाता है. वहीं आज ही के दिन गुरुनानक जयंती भी मनाई जाती है. इसे सिख समुदाय के लोग प्रकाश पर्व या गुरु पर्व के तौर पर मनाते हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Nov 27, 2023, 07:21 AM IST
  • आज का पंचांग
  • आज का मुहूर्त
Kartik Purnima 2023: आज कार्तिक पूर्णिमा पर करें इस चीज का दान, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

नई दिल्लीः Aaj ka Panchang: आज कार्तिक पूर्णिमा है. आज पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व है. वहीं आज दीपदान भी किया जाता है. वहीं आज ही के दिन गुरुनानक जयंती भी मनाई जाती है. इसे सिख समुदाय के लोग प्रकाश पर्व या गुरु पर्व के तौर पर मनाते हैं. 

कार्तिक पूर्णिमा पर आज सूर्य को मजबूत करने के लिए गुड़ और गेहूं का दान किया जाता है. वहीं चंद्रमा के लिए मिसरी या दूध का दान करना अच्छा माना जाता है.

जानिए आज का पंचांग
तारीखः 27 नवंबर
वारः सोमवार
तिथिः पूर्णिमा (दोपहर 2.46 बजे तक इसके बाद प्रतिपदा तिथि)

मासः कार्तिक
पक्षः शुक्ल
नक्षत्रः कृतिका (दोपहर 1.36 बजे तक इसके बाद रोहिणी नक्षत्र)

करणः बव (दोपहर 2.46 बजे तक इसके बाद कौलव करण)
योगः शिव योग (रात 11.38 बजे तक इसके बाद सिद्ध योग)
चंद्रमा का दिन-रात वृष राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 6.52 बजे
सूर्यास्तः शाम 5.24 बजे तक
दिशाशूलः पूर्व

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1945 शोभकृत

चन्द्रबल और ताराबल
ताराबलः भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबलः वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.05 बजे से 5.59 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 1.54 बजे से 2.36 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला शाम 5.21 बजे से 5.49 बजे तक रहेगी. वहीं अमृत काल सुबह 6.52 बजे से 8.11 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 11.42 से 12.36 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त
आज राहुकाल सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक रहेगा. यमगंड दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक रहेगा. गुलिक काल 1.30 बजे से 3 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12.30 बजे से 1.12 बजे तक रहेगा. इसके बाद दोपहर 2.36 बजे से 3.18 बजे तक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

ट्रेंडिंग न्यूज़