Holi 2024: आज मनाई जा रही है होली, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Holi 2024: आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है. होली के त्योहार को बुराई पर जीत के तौर पर भी मनाया जाता है. यह रंग, हर्षोल्लास और खुशियों का त्योहार है. इस दिन रंग-गुलाल, पानी, फूलों आदि से होली खेली जाती है. यह त्योहार तन-मन में नई उमंग भरने का भी है. इस साल होली पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. माना जा रहा है कि 100 वर्षों में होली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Mar 25, 2024, 07:33 AM IST
  • जानें आज का पंचांग
  • जानिए आज का मुहूर्त
Holi 2024: आज मनाई जा रही है होली, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

नई दिल्लीः Holi 2024: आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है. होली के त्योहार को बुराई पर जीत के तौर पर भी मनाया जाता है. यह रंग, हर्षोल्लास और खुशियों का त्योहार है. इस दिन रंग-गुलाल, पानी, फूलों आदि से होली खेली जाती है. यह त्योहार तन-मन में नई उमंग भरने का भी है. इस साल होली पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. माना जा रहा है कि 100 वर्षों में होली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है. 

जानिए आज का पंचांग

तारीखः 25 मार्च
वारः सोमवार
तिथिः पूर्णिमा (दोपहर 12.32 बजे तक इसके बाद प्रतिपदा तिथि)

मासः फाल्गुन
पक्षः शुक्ल
नक्षत्रः उत्तरफाल्गुनी (सुबह 10.37 बजे तक इसके बाद हस्त नक्षत्र)

करणः बव (दोपहर 12.30 बजे तक इसके बाद बालव करण)
योगः वृद्धि योग (रात 9.30 बजे तक इसके बाद ध्रुव योग)
चंद्रमा का दिन-रात कन्या राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 6.48 बजे
सूर्यास्तः शाम 6.39 बजे तक
दिशाशूलः पूर्व

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1945 शोभकृत

ताराबल और चन्द्रबल

ताराबलः भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबलः मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.45 बजे से 5.32 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2.30 बजे से 3.19 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला शाम 6.34 बजे से 6.58 बजे तक रहेगी. वहीं वृद्धि योग सुबह से रात 9.28 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 12.03 से 12.50 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त

आज राहुकाल दोपहर 7.50 बजे से 9.23 बजे तक रहेगा. यमगंड सुबह 11.01 बजे से 12.32 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 9.59 बजे से दोपहर 3.31 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12.56 बजे से 1.45 बजे तक रहेगा. इसके बाद दोपहर 3.22 बजे से 4.10 बजे तक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.)

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़