आज दुर्लभ ब्रह्म योग में करें देवों के देव की आराधना, हर मनोकामना होगी पूरी

आज कार्तिक मास के कृ्ष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. दिन सोमवार है. आज भगवान शिव की पूजा का बड़ा महत्व है. साथ ही आज दुर्लभ ब्रह्म योग बन रहा है. शुक्ल और ब्रह्म योग में भोलेबाबा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Nov 6, 2023, 08:13 AM IST
  • जानिए आज का पंचांग
  • जानें आज का शुभ मुहूर्त
आज दुर्लभ ब्रह्म योग में करें देवों के देव की आराधना, हर मनोकामना होगी पूरी

नई दिल्लीः आज कार्तिक मास के कृ्ष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. दिन सोमवार है. आज भगवान शिव की पूजा का बड़ा महत्व है. साथ ही आज दुर्लभ ब्रह्म योग बन रहा है. शुक्ल और ब्रह्म योग में भोलेबाबा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

जानिए आज का पंचांग
तारीखः 6 नवंबर
वारः सोमवार
तिथिः नवमी (सुबह 5.51 बजे तक इसके बाद दशमी तिथि)

मासः कार्तिक
पक्षः कृष्ण
नक्षत्रः आश्लेषा (दोपहर 1.23 बजे तक इसके बाद मघा नक्षत्र)

करणः तैतिल (शाम 4.35 बजे तक इसके बाद वणिज करण)
योगः शुक्ल योग (दोपहर 2.25 बजे तक इसके बाद  ब्रह्म योग)
चंद्रमा का दोपहर 1.23 बजे तक कर्क इसके बाद सिंह राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 6.35 बजे
सूर्यास्तः शाम 5.33 बजे तक
दिशाशूलः पूर्व

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1945 शोभकृत

चन्द्रबल और ताराबल
ताराबलः अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबलः वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.52 बजे से 5.44 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 1.54 बजे से 2.38 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला शाम 5.33 बजे से 5.59 बजे तक रहेगी. वहीं अमृत काल सुबह 6.36 बजे से 7.58 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 11.39 से 12.31 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त
आज राहुकाल सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक रहेगा. यमगंड सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक रहेगा. गुलिक काल 1.30 बजे से 3 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12.26 बजे से 1.10 बजे तक रहेगा. इसके बाद दोपहर 2.38 बजे से 3.21 बजे तक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

यह भी पढ़िएः Aaj Ka Rashifal: वृष के साथ हो सकता है धोखा, जानें मेष से मीन तक का 6 November 2023 का राशिफल

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़