Amavasya List 2024: इस साल किस-किस दिन है अमावस्या तिथि, यहां देखें पूरी लिस्ट

Amavasya List 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या के दिन पिंडदान और पितरों को जल से पितरों को तर्पण किया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान करने से हर मनोकामना पूरी होती है और पूर्वज प्रसन्न होते हैं.

Written by - Shruti Kumari | Last Updated : Jan 5, 2024, 11:07 AM IST
  • अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए
  • अमावस्या पूजा विधि
Amavasya List 2024: इस साल किस-किस दिन है अमावस्या तिथि, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: Amavasya 2024 Date Calendar: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में 12 अमावस्याएं आती हैं. अमावस्या की तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है.   माह की हर अमावस्या तिथि को पितृदेव के लिए स्नान और दान करना चाहिए. माना जाता है कि इस दिन पितरों को याद कर स्नान और दान करने से पितृदेव प्रसन्न होते हैं. अमावस्या से शुरू होने वाले पक्ष को शुक्ल पक्ष कहा जाता है. 

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ के महीने में आने वाली अमावस्या, जिसे हम मौनी अमावस्या के नाम से जानते हैं, वह बेहद शुभ होती है. आइए जानते हैं कि साल 2024 में किस दिन अमावस्या लग रही है.

1. पौष अमावस्या शुरू - 10 जनवरी 
2. माघ अमावस्या - 9 फरवरी 2024
3. फाल्गुन अमावस्या - 10 मार्च 2024
4. चैत्र अमावस्या - 8 अप्रैल 2024
5. वैशाख अमावस्या - 7 मई 2024
6. ज्येष्ठा अमावस्या - 6 जून 2024
7. आषाढ़ अमावस्या - 5 जुलाई 2024
8. सावन अमावस्या - 4 अगस्त 2024
9. भाद्रपद अमावस्या - 2 सितंबर 2024
10. अश्विन अमावस्या - 2 अक्टूबर 2024
11. कार्तिक अमावस्या - 1 नवंबर 2024
12.मार्गशीर्ष अमावस्या - 1 दिसंबर 2024

अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए
1. अमावस्या के दिन व्रत, स्नान-दान करने से पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है.
2. अमावस्या के अवसर पर पवित्र नदी और तीर्थ स्थलों पर स्नान करने से साधक को शुभ फल मिलता है.
3. अमावस्या के दिन भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद पितरों का तर्पण करना चाहिए.
4. अमावस्या व्रत करना चाहिए और गरीबों को दान देना चाहिए.

अमावस्या पूजा विधि
अमावस्या के दिन सुबह उठें और स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें. पूजा के दौरान विष्णु चालीसा 11 बार पाठ करें.    

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

ट्रेंडिंग न्यूज़