देवबंद को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, वंदे भारत ट्रेन का होगा स्टॉपेज
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1752560

देवबंद को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, वंदे भारत ट्रेन का होगा स्टॉपेज

Deoband :रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिनों पूर्व संचालित हुई वंदे भारत और जल्द ही सहारनपुर से प्रयागराज तक चलाई जाने वाली वंदे भारत का स्टॉपेज देवबंद में किए जाने की घोषणा की है.

देवबंद को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, वंदे भारत ट्रेन का होगा स्टॉपेज

नीना जैन/सहारनपुर :इस्लामिक फतवे के लिए प्रसिद्ध सहारनपुर के देवबंद को रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी सौगात दी है. प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट रेल मंत्री ने देवबंद में वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज देने की घोषणा करते हुए कहां की अब एक गरीब व्यक्ति भी वंदे भारत जैसी ट्रेन में सफर कर सकेगा.  शनिवार को दून वैली पब्लिक स्कूल में पहुंचे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पत्रकारों से चर्चा की. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिनों पूर्व संचालित हुई वंदे भारत और जल्द ही सहारनपुर से प्रयागराज तक चलाई जाने वाली वंदे भारत का स्टॉपेज देवबंद में किए जाने की घोषणा की, इस घोषणा का वहां मौजूद लोगों ने स्वागत किया.

9 साल के कार्यकाल की उपल्ब्धियां गिनाई

मोदी सरकार के कैबिनेट रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने देवबंद में कहा कि ‘‘पूर्व की कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार थी, जिसका परिणाम भारत की आर्थिक विकास दर काफी नीचे चली गई थी. कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हुए घोटालों को देश की जनता आज तक नहीं भूली है. भाजपा ने ही घोटाले के गुनहगारों को जेल भेजने का काम किया है.

यह भी पढ़ें: फर्जी टीटीई ट्रेन में कर रहा था चेकिंग, ऐसे खुली पोल

उन्होंने कहा ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बनकर उभर रहा है. आर्थिक विकास दर देश की आज अन्य देशों के मुकाबले काफी मजबूत है. मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल देश के विकास की एक नई इबारत लिख रहे हैं. देश में रेल और संचार क्रांति का एक नया युग स्थापित हुआ है. आने वाले समय में देश के अंदर और वंदे भारत ट्रेन संचालित की जाएंगी जिस का खाका तैयार किया जा रहा है.

Trending news