UPSSSC PET Result 2022 Released: यूपी पीईटी रिजल्ट कब आएगा? सामने आई ये बड़ी अपडेट
Advertisement

UPSSSC PET Result 2022 Released: यूपी पीईटी रिजल्ट कब आएगा? सामने आई ये बड़ी अपडेट

UPSSSC PET Result 2022 Released update: यूपी पीईटी 2022 परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवारों की निगाहे अब आयोग द्वारा जारी होने वाले स्कोर कार्ड पर टिक गई हैं. UPSSSC ने 10 जनवरी को संशोधित आंसर की जारी की थी. वहीं अब रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 

UPSSSC PET Result 2022 Released: यूपी पीईटी रिजल्ट कब आएगा? सामने आई ये बड़ी अपडेट

UPSSSC PET Result 2022 Released update: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देने वाले कैडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है. यूपी पीईटी 2022 का रिजल्ट (UP PET 2022 Result) इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है.  उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर  upsssc.gov.in जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.साथ ही आपके पास यूपी पीईटी स्कोर कार्ड 2022 डाउनलोड (UP PET Score Card 2022 Download) करने का भी विकल्प होगा. 

UPSSSC PET Result 2022: यूपी पीईटी 2022 परिणाम का उम्मीदवार कर रहे इंतजार
गौरतलब है कि यूपीएसएसएससी के द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी की भर्ती के लिए अक्टूबर 2022 में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन किया था. जिसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी पीईटी 2022 के परिणाम (UP PET 2022 Result) इसी सप्ताह घोषित किए जा सकते हैं. अपना स्कोर कार्ड (UP PET Score Card 2022) देखने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें. 

UP PET Score Card 2022: 10 जनवरी को संशोधित आंसर-की हुई थी जारी
यूपी पीईटी परीक्षा 2022 के लिए करीब 37 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. हालांकि 16 और 17 अक्टूबर 2022 को आयोजित हुई परीक्षा में करीब 25 लाख उम्मीदवारों ही शामिल हुए थे. इसके बाद यूपीएसएसएससी ने 13 दिसंबर को यूपी पीईटी आंसर-की (UP PET 2022  Answer Key) जारी की थी. साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स से 22 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी थीं. इसके बाद 10 जनवरी 2023 को आयोग के द्वारा संसोधित आंसर-की (UP PET 2022 Rewised Answer Key) जारी कर दी गई थी. 

UP PET Score Card 2022 Released: कब जारी हो सकता है यूपी पीईटी 2022 स्कोर कार्ड
इसके बाद से माना जा रहा है कि जल्द आयोग यूपी पीईटी 2022 स्कोर कार्ड जारी कर सकता है. उम्मीदवार इसी यूपी पीईटी स्कोर कार्ड के जरिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित की जाने वाले भर्तियों की मुख्य परीक्षा/कौशल परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. 

Trending news