Saharanpur: सहारनपुर से 14 साल पहले लाखों के सोने-चांदी के गहने चुराकर भागा शख्स 1500 किलोमीटर दूर पकड़ा गया
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1527042

Saharanpur: सहारनपुर से 14 साल पहले लाखों के सोने-चांदी के गहने चुराकर भागा शख्स 1500 किलोमीटर दूर पकड़ा गया

14 साल से फरार 25 हजार के इनामी ठग को सहारनपुर पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार, सोने चांदी क नाम पर करता था ठगी.  पहचान छुपा कर मुंबई में रह रहा था आरोपी. आज न्यायालय के सामने किया जाएगा पेश

Saharanpur: सहारनपुर से 14 साल पहले लाखों के सोने-चांदी के गहने चुराकर भागा शख्स 1500 किलोमीटर दूर पकड़ा गया

नीना जैन/सहारनपुर: उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस को बड़ी कामियाबी हाथ लगी है. जानकारी के मुताबिक सोने चांदी के आभूषणों के नाम पर ठगी करने वाले 25000 के इनामी बदमाश को सहारनपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है. यूपी के जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा वांछित बदमशों की धर पकड़ के लिए तेजी से अभियान चलाया जा रहा है. 

SAMBHAL: महिला पंचायत सहायक से फोन पर अश्लील बाते करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

सहारनपुर के ठग को मुंबई से किया गिरफ्तार 
पुलिस को मुखबिर द्वारा 14 साल से फरार 25 हजार के इनामी बदमाश की लोकेशन मुंबई मे होने की मिली.सटीक सूचना मिलते ही सहारनपुर पुलिस लोकेशन का पीछा करते हुए हवाई मार्ग से तुरंत मुंबई पहुंच गई. और स्थानीय पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद कई सालों से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस मे गिरफ्तार कर लिया. 

2009 से फरार था ठग 
सहारनपुर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2009 से सोने चांदी की ठगी के आरोप में फरार चल रहे 25,000 का इनामी ठग फरार वचल रहा था. जिसके खिलाफ 406 का मुकदमा दर्ज था. मुखबिर की सटीक सूचना पर आज मुंबई से फरार ठग को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसको न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. 

बार-बाद बदल रहा था अपनी पहचान और स्थान 
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी अपनी पहचान और लोकेशन बार-बार बदल रहा था. वह कभी पश्चिम बंगाल तो कभी महाराष्ट्र में छिपा हुआ था. जिसकी तलाश लगातार पुलिस कर रही थी. आज सटीक जानकरी के तहत पुलिस को यह कामियाबी हासिल हुई है. 

Trending news