सीएम योगी के जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यमंत्री ने किया पौधारोपण, मरीजों को बांटे फल
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1209071

सीएम योगी के जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यमंत्री ने किया पौधारोपण, मरीजों को बांटे फल

विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने आज वृक्षारोपण किया.

सीएम योगी के जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यमंत्री ने किया पौधारोपण, मरीजों को बांटे फल

नितिन श्रीवास्तव/बाराबंकी: राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस और सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर वृक्षारोपण किया. राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने रामसनेहीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वृक्षारोपण किया. वृक्षारोपण करने के बाद राज्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल बांटे. इस दौरान राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की.

विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने आज वृक्षारोपण किया. इस मौके पर उन्होंने रामसनेहीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पौधारोपण किया. इस दौरान राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की.

मरीजों को बांटे फल
राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया इसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे. राज्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली. इस दौरान राज्य मंत्री के साथ पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव समेत बीजेपी के कई कार्यकर्ता और वन विभाग के रेंजर भी साथ मौजूद रहे.

WATCH LIVE TV

Trending news