Republic Day 2023: परेड में छा गई यूपी की झांकी, रामनगरी अयोध्या की झलक ने मोह लिया सभी का मन
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1545014

Republic Day 2023: परेड में छा गई यूपी की झांकी, रामनगरी अयोध्या की झलक ने मोह लिया सभी का मन

 74th Republic Day UP jhanki:  देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है.  राष्टपति द्रोपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर झंडा फहराया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी मौजूद रहे . परेड के दौरान निकलने वाली झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. 

Republic Day 2023: परेड में छा गई यूपी की झांकी, रामनगरी अयोध्या की झलक ने मोह लिया सभी का मन

Republic Day 2023: 26 जनवरी को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर झंडा फहराया. जहां रिपब्लिक डे समारोह जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी भी मौजूद हैं.लेफ्टिनेंट जेनरल धीरज परेड का नेतृत्व कर रहे हैं. इस दौरान भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. इसमें DRDO, इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ उत्तर प्रदेश की झांकी भी देखने को मिली.

यूपी की झांकी में दिखा दीपोत्सव का नजारा
परेड के बाद निकलने वाली यूपी की झांसी की झलक सबसे अलग नजर आई. झांकी में गुरु ऋषि वशिष्ठ की एक विशाल प्रतिमा अगले हिस्से में रखी गई. रथ पर भगवान राम, मां सीता के साथ लक्ष्मण बैठे नजर आए. वहीं इसके आगे जलता हुआ दीपक भी नजर आया, जो अज्ञानता को खत्म कर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने का प्रतीक है. यह दूसरा मौका है जब यूपी झांकी की थीम में अयोध्या को शामिल किया गया है. परेड में नजर आने वाली झांकियों के लिए यूपी ने अंतिम दौर में जगह बनाई थी. 

fallback

fallback

2021 में भी अयोध्या की थीम पर थी यूपी की झांकी
2021 में भी यूपी की झांकी में अयोध्या के राम मंदिर की झलकियां देखने को मिली थीं.साथ ही अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत,मूल्यों और सुंदरता को दिखाया गया था. जबकि पहले भाग में महर्षि वाल्मिकी को रामायण की रचना करते दिखाया गया. इसके बाद 2022 में राज्य की झांकी ओडीओपी  और काशी विश्वनाथ धाम विषय पर थी. जिसने समां बांध दिया था. इसमें बाबा विश्वनाथ धाम और बनारस के घाट पर की संस्कृति दिखाई दी थी.  

साल 2022 में भव्य दीपोत्सव ने बनाया था रिकॉर्ड
बीते 6 वर्षों से लगातार अयोध्या में भव्य दीपोत्सव किया जा रहा है. बीते साल 2022 में भी यहां के सरयू तट पर 15 लाख से ज्यादा मिट्टी के दिए जलकार विश्व रिकॉर्ड बनाया था. इस आयोजन को गिनीज बुक आफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिली थी, जिसके बाद इस थीम ने प्रतिस्पर्धा में जगह बनाई है.

WATCH: गणतंत्र दिवस परेड में यूपी की झांकी ने दिखाया ये मनमोहक नजारा

 

Trending news