UP Jodo Yatra: कांग्रेस ने सहारनपुर से फूंका सियासी बिगुल, यूपी जोड़ो यात्रा से पार्टी में जान फूंकने की तैयारी
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2020514

UP Jodo Yatra: कांग्रेस ने सहारनपुर से फूंका सियासी बिगुल, यूपी जोड़ो यात्रा से पार्टी में जान फूंकने की तैयारी

UP Jodo Yatra : यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर माथा टेका. पूजा अर्चना के बाद कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर के लिए रवाना हो गई. 

फाइल फोटो

नीना जैन/सहारनपुर : भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस कांग्रेस की 'यूपी जोड़ो यात्रा' आज सहारनपुर से शुरू हो गई है. यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर माथा टेका. पूजा अर्चना के बाद कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर के लिए रवाना हो गई. 

महिलाओं की इज्‍जत लूटने में लगे भाजपाई : अजय राय 
इस दौरान बेहट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से यात्रा का जोरदार स्वागत किया. वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रसे प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, युवा, महिलाएं और व्यापारी परेशान हैं. भाजपा विधायक, महिलाओं की इज्जत लूटने में लगे हैं. वहीं, भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व इन बलात्कारियों को बचाने में लगा है. 

इस यात्रा से बड़ी संख्‍या में लोगों को साधेगी कांग्रेस 
अजय राय ने कहा कि यूपी जोड़ो यात्रा से एक बहुत बड़ा तबका कांग्रेस से जुड़ने जा रहा है. यूपी में ही यात्रा का पहला चरण है, दूसरे चरण में भी लोगों को जोड़ा जाएगा. उन्‍होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी. आम लोगों की समस्‍याओं को उठाया जाएगा. किसान, बेरोजगार युवा और महिलाओं के खिलाफ अत्‍याचार की लड़ाई लड़ी जाएगी.  

प्रतिदिन 20 किलोमीटर की यात्रा तय होगी 
बता दें कि कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर के गंगोह से प्रारंभ हुई, जो गंगोह में बाईपास पर एक छोर से दूसरे छोर पर जाकर समाप्त हो गई. कल यह यात्रा देवबंद से शुरू होगी और गोपाली तक जाएगी. बताया गया कि कांग्रेस यूपी जोड़ो यात्रा में प्रतिदिन 20 किलोमीटर का सफर तय करेगी. 

इन जिलों से होकर गुजरेगी कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा  
कांग्रेस की यह यात्रा 11 जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर होकर लखनऊ पहुंचेगी. फिर सीतापुर के नईमीशरण में समाप्त होगी. यह 25 दिन का कार्यक्रम है. 10 जनवरी को यात्रा समाप्त हो जाएगी. हर जिले में 2 दिन यात्रा रुकेगी. गंगोह में प्रदेश अध्यक्ष ने नारियल फोड़ कर यात्रा का शुभारंभ किया. इस यात्रा को 2024 के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. 

Trending news