Advertisement
photoDetails0hindi

Dhanteras 2022: धनतेरस पर भूलकर भी इन चीजों की न करें खरीदारी, छिन सकती है घर की सुख-शांति

Dhanteras 2022: धनतेरस कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हर साल मनाई जाती है. इस साल धनतेरस त्रयोदशी तिथि को (Kab Hai Dhanteras 2022) लेकर कन्फ्यूजन है. कुछ लोग 22 अक्टूबर को धनत्रयोदशी मनाने की बात कह रहे हैं, तो कुछ 23 अक्टूबर को. इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन कुछ चीजों को खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन लोग सोने-चांदी का सामान, घर की सजावट का सामान आदि खरीदते हैं. हालांकि कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिसे लोग अनजाने में खरीद लेते हैं, लेकिन वह अशुभ होती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं किन चीजों को धनतेरस के दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए. 

 

स्टील-एल्युमिनियम

1/7
स्टील-एल्युमिनियम

धनतेरस पर स्टील और एल्युमिनियम से बनीं वस्तुएं गलती से भी नहीं खरीदना चाहिए. दरअसल, ये दोनों ही शुद्ध धातु नहीं माने जाते. शास्त्रों में पीतल, सोना या चांदी धातु ही खरीदना शुभ माना गया है.

 

आर्टिफिशियल ज्वैलरी

2/7
आर्टिफिशियल ज्वैलरी

कई बार लोग पैसों की कमी के चलते या औपचारिकता के लिए धनतेरस पर आर्टिफिशियल ज्वैलरी खरीद लेते हैं. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इससे घर में दरिद्रता का वास होता है.

 

कांच

3/7
कांच

धनतेरस पर कांच की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए. कांच के बर्तन, आइना या अन्य कोई भी वस्तु खरीदना अशुभ होता है. दरअसल, कांच में राहू का वास होता है. 

चीनी मिट्टी के बर्तन

4/7
चीनी मिट्टी के बर्तन

इसके अलावा चीनी मिट्टी से बने बर्तन या अन्य सामान लेना भी अशुभ माना जाता है. धनतरेस के शुभ अवसर पर चीनी मिट्टी से  बनी चीजों को घर लाना बड़ा सकंट खड़ा कर सकता है. 

 

लोहा

5/7
लोहा

इस दिन लोहा खरीदने से बचें. माना जाता है कि इस दिन लोहा घर लाने से कलेश होता है. घर की सुख-शांति भंग हो जाती है. इसके साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ता है. 

प्लास्टिक झाड़ू

6/7
प्लास्टिक झाड़ू

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन सिर्फ सींक या फूल वाली झाड़ू खरीदना शुभ होता है. इस दिन गलती से भी प्लास्टिक की झाड़ू घर न लाएं. इसके बरकत रुक जाती है. 

 

धनतेरस 2022

7/7
धनतेरस 2022

इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं. Zee News इनकी पुष्टि नहीं करता है.