Varanasi News : काशी में महायज्ञ, स्वर्वेद महामंदिर में बनेंगे 25 हजार कुंड जहां डेढ़ लाख से ज्यादा दंपति आहुति
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2005830

Varanasi News : काशी में महायज्ञ, स्वर्वेद महामंदिर में बनेंगे 25 हजार कुंड जहां डेढ़ लाख से ज्यादा दंपति आहुति

Swaraveda Mahamandir : वाराणसी के उमरहा में विशाल स्वर्वेद महामंदिर धाम का इलाका अब धीरे-धीरे एक नगर के रूप में तब्दील होने लगा है. 20 लाख स्क्वायर फीट में फैले हुए 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ में 108 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं. 

 

Swaraved Mahamandir Dham of Umrah

Swaraveda Mahamandir : काशी में महायज्ञ होने जा रहा है. इसके लिए 20 लाख स्क्वायर फीट में फैले हुए 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ में 108 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं. स्वर्वेद महामंदिर धाम का इलाका अब धीरे-धीरे एक नगर के रूप में तब्दील होने लगा है. 17 और 18 दिसंबर को विहंगम योग संत समाज के सौवें वार्षिकोत्सव पर प्रवचन के लिए जर्मन हैंगर में प्रवचन पंडाल बनाया जा रहा है. 

क्या होंगे नगरों के नाम
यज्ञ व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए यज्ञ के दौरान ढाई हजार कार्यकर्ता अपनी सेवा प्रदान करेंगे. महायज्ञ में आश्रम द्वारा संचालित वैदिक गुरुकुल से प्रशिक्षित कुल 108 पुरोहित मंत्रोच्चार करेंगे. बता दें,  अस्थायी नगरों के नाम गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा, गोदावरी, ब्रह्मपुत्रा के साथ ही काशी के सप्तऋषियों के नाम पर रखे जाएंगे. 

महायज्ञ में 108 ब्लॉक बनेंगे
20 लाख स्क्वायर फीट में फैले हुए 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ में 108 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं. इन ब्लॉक का नाम प्राचीनतम मंत्र द्रष्टा ऋषियों और ऋषिकाओं के नाम पर होंगे. इसमें हर ब्लॉक में 232 कुंड होंगे. 

भक्तों को सात्विक भोजन
महायज्ञ में आने वाले भक्तों को भारत की विभिन्न संस्कृतियों के अनुसार सात्विक भोजन उपलब्ध होगा. सुगमता से भोजन प्रसाद के इंतजाम के लिए 12 भोजनालय बनाए जा रहे हैं. इसमें प्रत्येक में बीस-बीस काउंटर होंगे. साथ ही छह सांस्कृतिक भोजनालय भी बनाए जा रहे हैं जिसमें अलग-अलग राज्यों के अनुसार व्यंजन तैयार किए जाएंगे.

श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम 
पुलिस प्रशासन के साथ ही साथ विहंगम सुरक्षा बल के भी पांच सौ पुरुष और दो सौ महिलाएं सेवा प्रदान करेंगी. जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुल 45 सौ शौचालयों की व्यवस्था की गई है. पांच किलोमीटर में विस्तृत संपूर्ण परिसर में अशक्त एवं वृद्धजनों की सुगमता के लिए कुल 50 ई रिक्शा निशुल्क संचालित रहेंगे. 

Trending news