Somwati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें भगवान शिव के 108 नाम मंत्रों का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2194058

Somwati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें भगवान शिव के 108 नाम मंत्रों का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

Somvati Amavasya 2024: आज सोमवती अमावस्या व्रत रखा जा रहा है. आज के दिन भगवान शिव की विधवा उपासना करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है. भगवान भोले के 108 नामों का जाप करने से जीवन की परेशानियां दूर जाएंगी.

 

Somwati Amavasya 2024

Somwati Amavasya 2024: आज 8 अप्रैल को सोमवती अमावस्या है. हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने अमावस्या आती है. जो अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं. इस दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं होते हैं. इस दिन शिव की पूजा से कुंडली में कमजोर चंद्रमा को मजबूत किया जा सकता है. इसे चैत्र अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. आज साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) लग रहा है.

सोमवती अमावस्या तिथि-8 अप्रैल
आज रात 3 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो चुकी है और इसका समापान आज रात 11 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगा.

Somwati Amavasya 2024: साल की पहली सोमवती अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, जानें कब-कैसे करें स्‍नान-दान?

 

सोमवती अमावस्या के दिन करें भगवान शिव के 108 नाम मंत्रों का जाप
ॐ न्यग्रोधाय नमः,ॐ वृक्षकर्णस्थितये नमः,ॐ महाननाय नमः,ॐ विश्वकसेनाय नमः,ॐ हरये नमः,ॐ यज्ञाय नमः,ॐ हर्यश्वाय नमः,ॐ सहायाय नमः,ॐ कर्मकालविदे नमः,ॐ विष्णुप्रसादिताय नमः,ॐ यज्ञाय नमः,ॐ समुद्राय नमः,ॐ वडमुखाय नमः,ॐ विभवे नमः,ॐ सुतीक्ष्णदशनाय नमः,ॐ महाकायाय नमः,ॐ संयुगापीडवाहनाय नमः,ॐ तीक्ष्णतापाय नमः,ॐ महातेजसे नमः,ॐ जन्याय नमः,ॐ विजयकालविदे नमः,ॐ हुताशनसहायाय नमः,ॐ प्रशान्तात्मने नमः,ॐ हुताशनाय नमः,ॐ उग्रतेजसे नमः,ॐ ज्योतिषामयनाय नमः,ॐ सिद्धये नमः,ॐ सर्वविग्रहाय नमः,ॐ शिखिने नमः,ॐ मुण्डिने नमः,ॐ बलिने नमः,ॐ वेणविने नमः,ॐ पणविने नमः,ॐ तालिने नमः,ॐ खलिने नमः,ॐ कालकंटकाय नमः,ॐ जटिने नमः,ॐ ज्वालिने नमः,ॐ मूर्तिजाय नमः,ॐ मूर्ध्दगाय नमः

ॐ नक्षत्रविग्रहमतये नमः,ॐ गुणबुद्धये नमः,ॐ लयाय नमः,ॐ अगमाय नमः,ॐ प्रजापतये नमः,ॐ विश्वबाहवे नमः,ॐ विभागाय नमः,ॐ सुसरणाय नमः,ॐ हिरण्यकवचोद्भाय नमः,ॐ मेढ्रजाय नमः,ॐ सर्वगाय नमः,ॐ अमुखाय नमः,ॐ विमोचनाय नमःॐ बलचारिणे नमः,ॐ महीचारिणे नमः,ॐ स्रुत्याय नमः,ॐ सर्वतूर्यनिनादिने नमः,ॐ गुहाय नमः,ॐ मालिने नमः,ॐ तरंगविदे नमः,ॐ त्रिदशाय नमः,ॐ त्रिकालधृगे नमः,ॐ सर्वतोद्यपरिग्रहाय नमः,ॐ व्यालरूपाय नमः,ॐ गुहावासिने नमः,ॐ कर्मसर्वबन्ध-विमोचनाय नमः,ॐ असुरेन्द्राणां बन्धनाय नमः,ॐ युधि शत्रुवानाशिने नमः,ॐ सांख्यप्रसादाय नमः,ॐ दुर्वाससे नमः,ॐ वासवाय नमः,ॐ अमराय नमः,ॐ दुर्वाससे नमः,ॐ सर्वसाधुनिषेविताय नमः,ॐ प्रस्कन्दनाय नमः,ॐ विभागज्ञाय नमः,ॐ अतुल्याय नमः,ॐ यज्ञविभागविदे नमः,ॐ सर्वचारिणे नमः,ॐ सर्ववासाय नमः,ॐ विजयाक्षाय नमः,ॐ विशारदाय नमः,ॐ हैमाय नमः,ॐ हेमकराय नमः,ॐ अयज्ञसर्वधारिणे नमः

ॐ धरोत्तमाय नमः,ॐ लोहिताक्षाय नमः,ॐ कर्त्रे नमः,ॐ सर्पचीरनिवसनाय नमः,ॐ मुख्याय नमः,ॐ अमुख्याय नमः,ॐ देहाय नमः,ॐ महाक्षाय नमः,ॐ संग्रहाय नमः,ॐ निग्रहाय नमः,,ॐ काहलये नमः,ॐ सर्वकामदाय नमः,ॐ सर्वकालप्रसादाय नमः,ॐ सुबलाय नमः,ॐ बलरूपधृगे नमः,ॐ सर्वकामवराय नमः,ॐ अवशाय नमः,ॐ खगाय नमः,ॐ रौद्ररूपाय नमः, ॐ सर्वदाय नमः,ॐ सर्वतोमुखाय नमः,ॐ आकाशनिर्विरूपाय नमः,ॐ निपातिने नम.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. Zeeupuk इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.

सोमवार के दिन करें ये उपाय, शिव दिलाएंगे सभी परेशानियों से छुटकारा

 

Trending news