Nag Panchami Wishes: भोलेबाबा करेंगे बेड़ा पार, इन मैसेज और शायरियों से अपनों को दें 'नाग पंचमी की शुभकामनाएं'
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1833050

Nag Panchami Wishes: भोलेबाबा करेंगे बेड़ा पार, इन मैसेज और शायरियों से अपनों को दें 'नाग पंचमी की शुभकामनाएं'

Happy Nag Panchami 2023 Wishes: श्रावण माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है..इस दिन नागों की पूजा की जाती है...इस बार सावन माह में अधिकमास होने के कारण नागपंचमी का पर्व अगस्त में मनाया जा रहा है... नाग देवता को प्रसन्‍न करने से भगवान शिव भी आप पर प्रसन्‍न होते हैं और आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं...

प्रतीकात्मक फोटो

Nag Panchami 2023 Wishes, Images, Quotes: इस बार सावन का महीना बड़ा ही खास है. सावन में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है. इस साल नाम पंचमी 21 अगस्‍त, सोमवार को मनाई जा रही है.  इस दिन सावन महीने का 7वां सोमवार भी पड़ रहा है. इस दिन भगवान शिव के गले में वास करने वाले नाग देवता की पूजा करके उनका आशीर्वाद लिया जाता है.  इस दिन पूजा करने से शिव जी के साथ-साथ नाग देवता की भी कृपा मिलेगी. आप भी नाग देवता के इस पर्व को खास ढंग से  मनाएं और सभी को पावन शुभकामनाएं भेजें...

क्या नागपंचमी पर सच में दूध पीते हैं सांप, जानें हिन्दुओं के इस त्योहार से जुड़े मिथक और सच्चाई

                                                              शुभ नाग पंचमी 2023,  Happy Nag Panchami 2023 Wishes

Happy Nag Panchami 2023 Wishes Images messages shayari quotes SMS whatsapp status

1-नाग पंचमी के पवित्र त्योहार पर, आपका जीवन खुशहाल हो
शिव जी प्रिय मित्र के भेष में आपका मार्गदर्शन करें और आपकी रक्षा करें!
Happy Nag Panchami 2023

2-इस नाग पंचमी के दिन भगवान शिव आपको सौभाग्य का आशीर्वाद दें
आपके सभी सपने सच हों और हर बाधा दूर हो.
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Nag Panchami 2023

3-नाग देवता आपको जीवन में सभी नकारात्मकताओं से बचाने और आपको सफलता और विकास का आशीर्वाद देने के लिए हमेशा मौजूद रहें. 
आपको नाग पंचमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
Happy Nag Panchami 2023

4-नाग देवता करे आपकी रक्षा
पिलाएं दूध उन्हें मीठा मीठा,
हो आपके घर में धन की बरसात,
ऐसी शुभ हो नाग पंचमी की सौगात
Happy Nag Panchami 2023

5-सावन का महीना आया है
हो रही खुशियों की बौछार
आपके लिए शुभ हो
नाग पंचमी का त्‍योहार
Happy Nag Panchami 2023

6-आपके जीवन में आए,
सुख, शांति और लक्ष्मी,
शुभ हो आपको इस साल की नागपंचमी
Happy Nag Panchami 2023

7-भगवान शिव की माया अलग है
गले में उनके सांपों का हार है
मेरी तरफ से आपको
मुबारक नाग पंचमी का त्‍योहार है
Happy Nag Panchami 2023

8-शिव शंकर के गले में विराजे
ऐसी है नाग देवता की माया
खुशियों से भर जाता जीवन उनका
जिसने नाग देवता का मन से चाहा
Happy Nag Panchami 2023

9-श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन

अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन. 
नाग पंचमी 2023 मंगलमय हो!
Happy Nag Panchami 2023

10- नागों को दूध पिलाने की रस्म आप भी निभाएं,

नाग पंचमी की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Nag Panchami 2023

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी. ZEE UPUK इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा. 

Sawan 2023: नागपंचमी के संयोग में मनेगा सावन का 7वां सोमवार, 24 साल बाद बन रहा ऐसा अद्भुत योग

 

 

 

Trending news