Advertisement
trendingPhotos/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1587893
photoDetails0hindi

UP Politics: विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर भोज पर मिले योगी और अखिलेश खुश-मिजाज तरीके से किया एक दूसरे का अभिवादन

UP Politics:विधानसभा अध्यक्ष के आवास अपर मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव, हंसते हुए किया एक दूसरे का अभिवादन.  खुशनुमा माहौल में किया भोज

 

1/5

विधानसभा में  शनिवार को एक दूसरे के सामने तल्ख अंदाज में पेश आने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव रविवार को खुशनुमा माहौल में एक दूसरे से मिले

 

2/5

विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर आयोजित दोपहर भोज पर दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन करते हुए हाल चाल पूछा.शासन और सत्ता के गलियारों में इसे स्वस्थ राजनीति की तस्वीर के रूप में देखा जा रहा है. 

 

3/5

भोज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित सरकार के मंत्री और विधायक शामिल हुए. 

4/5

नेता प्रतिपक्ष और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा महासचिव शिवपाल यादव, मुख्य सचेतक मनोज पांडेय, लालजी वर्मा और राजेंद्र चौधरी भी विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर भोज के लिए पहुंचे 

 

5/5

मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने एक दूसरे का अभिवादन किया, दोनों के बीच हंसी मजाक के खुशनुमा माहौल में बातचीत हुई. दोनों के बीच तल्खी दूर होती देख उनके साथ खड़े दोनों पक्षों के लोगों के चेहरे भी खिल उठे