Mau Nagar Palika Chunav Result 2023: मऊ निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू, मुख्तार के गढ़ में कौन मारेगा बाजी, कुछ देर में फैसला
Advertisement

Mau Nagar Palika Chunav Result 2023: मऊ निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू, मुख्तार के गढ़ में कौन मारेगा बाजी, कुछ देर में फैसला

Mau Nagar Palika Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 के दूसरे चरण में मऊ में भी वोटिंग हुई थी. आज सुबह 8 बजे से यहां मतगणना शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं. हालांकि, नतीजे आने के बाद ही तस्वीर साफ हो जाएगी. 

mau Nagar Palika chunav Result 2023

Mau Nagar Palika Chunav Result 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav 2023) का मतदान दो चरण में संपन्न हो गया. पहले चरण का मतदान चार मई 9 मंडल के कुल 37 जिलों में था. जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 मई को 9 मंडल के कुल 37 जिलों में हुआ. दूसरे चरण में मऊ जिले में वोट डाले गए. जिले में कुल मतदान का प्रतिशत 56.93 फीसदी रहा. चुनाव के नतीजे आज आने हैं. सुबह से काउंटिंग शुरू चल रही है. मुख्तार अंसारी का गढ़ माने जाने वाले मऊ में सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर चल रही है. 

मऊ जिला आजमगढ़ मंडल में आता है. मऊ में एक नगर पालिका परिषद हैं और दस नगर पंचायत हैं. इस बार मऊ नगर पालिका में कुल 295437 वोटर्स हैं, जिनमें 153719 पुरुष जबकि 141418 महिला मतदाता हैं. पिछले चुनाव यानी 2017 में वोटर्स की संख्या करीब दो लाख 46 हजार के करीब थी, जो इस बार बढ़कर 295437 हो गई.

मऊ में निकाय वार कुल मतदान प्रतिशत का विवरण
निकाय का नाम, कुल मतदान प्रतिशत %
नगर पालिका परिषद्-मऊ 52.75
नगर पंचायत-अदरी 68.2
नगर पंचायत-अमिला 61.2
नगर पंचायत-कुर्थीजाफरपुर 57.1
नगर पंचायत-कोपागंज 58.5
नगर पंचायत-घोसी 61.1
नगर पंचायत-चिरैयाकोट 64.49
नगर पंचायत-दोहरी घाट 66.9
नगर पंचायत-मधुबन 66.8
नगर पंचायत-मुहम्मदाबाद गोहना 62.4
नगर पंचायत-वलीदपुर 65.5

2017 के चुनाव में नगर पालिका सीट पर किसने हासिल की थी जीत 
2017 के चुनाव में मऊ नगर पालिका की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी. इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मो० तैय्यब पालकी ने 55012 मतों के साथ जीत हासिल की थी.  

2017 के चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर किसने किया था कब्जा 

निकाय का नाम      उम्मीदवार पार्टी का नाम प्राप्त वैध मत
मुहम्मदाबाद गोहना  शकील अहमद  निर्दलीय  6250 
वलीदपुर शमीमा पीस पार्टी    3202 
कोपागंज  
 
शबनम परवीन  सपा     6424
घोसी 
 
साकिया खातून   निर्दलीय  5421 
अदरी 
 
वजीहा खातून  बसपा   3359 
दोहरी घाट 
 
बुद्धू भाजपा   2293 
अमिला
 
 वन्दना  निर्दलीय  1180 
मधुबन
 
 माधुरी  निर्दलीय  4554 
चिरैयाकोट
लीलावती  राष्ट्रीय जनता दल  2420 
 कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत साल 2020 में बनी है.       

UP Nikay Chunav Result 2023 : नतीजों से पहले अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, BJP ने किया पलटवार 

UP Nikay Chunav Results 2023: किसके सिर सजेगा जीत का ताज फैसला आज, शुरू हुई मतगणना

WATCH: यूपी निकाय चुनाव की मतगणना शुरू, ज़ी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड पर सबसे सटीक नतीजे

Trending news