UP Nikay Result 2023 LIVE Update : लखनऊ, आगरा, अयोध्‍या और मेरठ में भाजपा मेयर प्रत्‍याशी का बज रहा डंका!, देखें पल-पल की अपडेट
Advertisement

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : लखनऊ, आगरा, अयोध्‍या और मेरठ में भाजपा मेयर प्रत्‍याशी का बज रहा डंका!, देखें पल-पल की अपडेट

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : यूपी में निकाय चुनाव के लिए पहले चरण में 37 जिलों में 4 मई को वोटिंग हुई थी. वहीं, दूसरे चरण में 38 में 11 मई को मतदान डाले गए थे. आज यानी 13 मई को दोनों चरणों की मतगणना हो रही है.

Lucknow Agra Ayodhya Meerut Aligarh Azamgarh zone wise UP Nikay Chunav Result 2023
LIVE Blog

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : यूपी में निकाय चुनाव के दोनों चरणों की की मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हो गई. लखनऊ, आगरा, अयोध्‍या, मेरठ, अलीगढ़, आजमगढ़ मंडलों में शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है. इन मंडलों से जुड़े पल-पल की अपडेट देखें. इन मंडलों में मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं. सभी मंडलों के मतगणना स्‍थलों में पर्याप्‍त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. 

 

13 May 2023
15:27 PM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : आगरा में खिला कमल, भाजपा प्रत्‍याशी ने दर्ज की जीत  

आगरा से भाजपा मेयर प्रत्‍याशी हेमलता दिवाकर ने जीत दर्ज कर ली है. 

15:24 PM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : बरेली से मेयर पद के लिए उमेश गौतम की जीत 

बरेली मेयर पद पर भाजपा ने अपना कब्‍जा जमा लिया है. भाजपा प्रत्‍याशी डॉ. उमेश गौतम को 167385 वोट मिले हैं. 

15:19 PM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : अयोध्‍या से मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्‍याशी ने जीत दर्ज की 

अयोध्‍या मेयर पद से भाजपा प्रत्‍याशी गिरीश पति त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है. भाजपा प्रत्‍याशी को 77494 वोट मिले हैं. 

13:37 PM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : आगरा मेयर पद के लिए 12वें राउंड की गिनती पूरी, भाजपा प्रत्‍याशी आगे 

आगरा महापौर पद के लिए 12वें राउंड की गिनती हो चुकी है. समाजवादी पार्टी को 20868 वोट, बीएसपी को 109942 वोट, कांग्रेस को 9058 वोट, आप को 4375 वोट मिले हैं. वहीं, भाजपा को  134886 वोट मिले हैं. भाजपा अभी आगे चल रही है. भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर बसपा प्रत्याशी लता वाल्मीकि से 24944 वोटों से आगे हैं. 

13:29 PM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : आगरा मेयर पद के लिए 10 राउंड की गिनती पूरी, भाजपा आगे 

आगरा महापौर पद के लिए 10 राउंड की गिनती पूरी हो गई है. बीएसपी को 100507 वोट मिले. 10वें राउंड तक बीजेपी को 102422 वोट मिले. 10वें राउंड की मतगणना के बाद बीएसपी प्रत्याशी पिछड़ी. 10 वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी 1915 मतों से आगे. 

13:19 PM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : अयोध्‍या मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्‍याशी जीत की ओर 

अयोध्या नगर निगम में 14 राउंड की गिनती हो चुकी है. भाजपा प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से 33827 वोटों से आगे हैं. अब यहां सिर्फ 2 राउंड की गिनती रह गई है. यहां से भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है. 

13:09 PM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : लखनऊ नगर निगम के ज्‍यादतर वार्ड में भाजपा की बढ़त 

लखनऊ नगर निगम में वार्ड 36 केशरीखेड़ा वार्ड से सपा के देवेंद्र सिंह यादव को 4896 वोट मिले. वहीं, भाजपा प्रत्‍याशी को 2384 वोट मिले. वार्ड 41 रामजीलाल नगर से भाजपा की संध्या मिश्र को 3239 वोट मिले. सपा की रूबी सिंह को 1990 वोट मिले हैं. वार्ड 54 गीतापल्ली से कांग्रेस की शबाना परवीन को 2239 वोट मिले. भाजपा की ऋचा मिश्र को 2196 वोट, सपा की सत्सा यादव को  1895 वोट मिले. वार्ड 10 सरोजिनी नगर प्रथम से भाजपा की गीता देवी को 2750 वोट, सपा की रंजीता को 2093 वोट, बसपा की रन्नो देवी को 1982 वोट, कांग्रेस की सीमा पल को 1445 वोट मिले.  वार्ड 18, सरोजिनी नगर द्वितीय से भाजपा के राम नरेश को 2684 वोट, सपा की वीना को 1114 वोट मिले. वार्ड 65 चित्रगुप्त नगर से भाजपा के नरेंद्र कुमार को 3644 वोट, सपा के संदीप सिंह पाल को 2351 वोट मिले. वार्ड 12, खरगापुर सरसवां से सपा के राजेश कुमार को 3791 वोट, भाजपा के अशोक कुमार गौतम को 3191 वोट मिले. वार्ड 45 गुरुगोविंद सिंह से भाजपा की नूतन नायक को  2923 वोट और सपा की नीतू यादव को 832 वोट मिले. 

11:16 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : अलीगढ़ में इगलास से निर्दलीय प्रत्‍याीश विजयी 

अलीगढ़ में नगर पंचायत इगलास से निर्दलीय सभासद प्रत्याशी दाताराम ने जीत दर्ज की. उन्‍होंने भाजापा के बनवारी लाल को हरा दिया है. 

10:54 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : आजमगढ़ में बिलरियागंज से AIMIM प्रत्याशी आगे 

आजमगढ़ में नगरपालिका बिलरियागंज से AIMIM प्रत्याशी 155 वोट से आगे चल रहे हैं. AIMIM प्रत्‍याशी को 1507 वोट मिले. वहीं, भाजपा  प्रत्‍याशी को 1352 वोट और सपा को 1316 वोट मिले. 

10:51 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : अयोध्‍या में तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी आगे 

अयोध्या नगर निगम में मेयर पद के लिए तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है. तीसरे राउंड में भाजपा को 18026 वोट मिले. वहीं, सपा को 8664 वोट और भाजपा प्रत्याशी 9362 वोट से आगे. 

10:49 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : आगरा में वार्ड 6 से भाजपा प्रत्‍याशी विजयी 

आगरा नगर निगम में वार्ड 6 से बीजेपी पार्षद प्रत्याशी राधारानी ने 400 वोटों से जीत दर्ज की है. 

10:46 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : मेरठ में वार्ड 55 से एआईएमआईएम प्रत्‍याशी आगे 

मेरठ में वार्ड 55 से एआईएमआईएम प्रत्‍याशी को मिले सबसे ज्यादा वोट. सपा, बसपा और बीजेपी से भी ज्यादा वोट मिले. 

10:42 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : अलीगढ़ में वार्ड 67 से भाजपा प्रत्‍याशी विजयी 

अलीगढ़ में वार्ड संख्या 67 से भाजपा प्रत्‍याशी संजय पंडित ने जीत दर्ज की है. संजय पंडित को 1451 वोट मिले. वहीं, निर्दलीय प्रत्‍याशी मुकेश शर्मा को 1149 मत मिले. 

10:39 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : अलीगढ़ में वार्ड 2 से बसपा प्रत्‍याशी विजयी  

अलीगढ़ नगर निगम में वार्ड नंबर 2 से बसपा प्रत्याशी मनोज कुमार ने जीत दर्ज की है. उन्‍हें कुल 1768 वोट मिले हैं. दूसरे नंबर पर भाजपा के राकेश सहाय रहे. उन्‍हें कुल 867 वोट मिले. 

10:37 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : आगरा नगर निगम से वार्ड 11 से बसपा प्रत्‍याशी विजयी 

आगरा नगर निगम से वार्ड 11 से बसपा प्रत्‍याशी कप्‍तान सिंह 265 वोटों से जीत दर्ज की है. 

08:58 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : अयोध्‍या में चौथे राउंड की गिनती पूरी, भाजपा प्रत्‍याशी आगे 

आगरा नगर निगम में मेयर पद के लिए चौथे राउंड की गिनती पूरी हो गई है. अभी तक भाजपा प्रत्‍याशी आगे. 

08:16 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : वाराणसी में मेयर पद के लिए कांग्रेस प्रत्‍याशी आगे 
 
 वाराणसी में मेयर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं. 

08:11 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : लखनऊ में भाजपा प्रत्‍याशी आगे 

लखनऊ में शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. यहां भाजपा मेयर प्रत्यासी सुषमा खरकवाल आगे चल रहीं हैं. सपा की वंदना मिश्रा दूसरे नंबर पर हैं. 

07:57 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : अयोध्‍या में काउंटिंग शुरू, कुछ ही देर में आएगा पहला रुझाा 

रामनगरी अयोध्‍या में निकाय चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है. थोड़ी देर में शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे. अयोध्‍या नगर निकाय के नतीजे जानने के लिए जुड़े रहें. 

07:31 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : मतगणना से पहले 163 उम्‍मीदवार निर्विरोध निर्वाचित 

निकाय चुनाव के परिणाम आने से पहले दोनों चरणों मे हुए विभिन्न पदों पर कुल 163 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. इसमें पहले चरण में 86 और दूसरे चरण में 77 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. आगरा, दयालबाग नगर पंचायत से गुरू प्यारी अध्‍यक्ष चुने गए हैं. 

07:27 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : मेरठ में चार जगहों पर होगी मतगणना 

मेरठ में 4 जगहों पर मतगणना की व्‍यवस्‍था की गई है. सभी मतगणना स्‍थल पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 

07:21 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update : लखनऊ में मेयर पद के लिए 13 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला आज 

लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. मेयर पद के 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. साथ ही लखनऊ के 110 वार्डों पर 807 पार्षद पद के नतीजे भी आएंगे. वहीं, 10 नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 71 प्रत्याशी व सभासद के 691 उम्मीदवारों के लिए वोटों की गिनती तहसीलों में होगी.  लखनऊ में कुल 1582 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. 

 

Trending news