11 हजार कन्‍याओं का पूजन कर रचा इतिहास, यहां शुरू हुआ प्रदेश का पहला मिशन शक्ति कैफे
Advertisement

11 हजार कन्‍याओं का पूजन कर रचा इतिहास, यहां शुरू हुआ प्रदेश का पहला मिशन शक्ति कैफे

Gonda News : जिला प्रशासन की ओर से शहीदे आजम भगत सिंह कॉलेज परिसर में भव्य शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में महिला स्वावलंबन और मातृ शक्ति के प्रतीक मिशन शक्ति कैफे और मिशन शक्ति वॉल का भी लोकार्पण किया गया.

Gonda Mission Shakti Cafe

अतुल कुमार यादव/गोंडा : Gonda News : दुर्गाष्‍टमी पर यूपी का गोंडा रविवार को ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना. ऋषि मुनियों की इस पावन धरती पर एक अनूठा इतिहास रचा गया. दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन शक्ति वंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान 11,880 बेटियों का कन्या पूजन कर नया कीर्तिमान स्‍थापित किया गया. 

जिले में आज दुर्गा महाष्टमी के दिन 11000 से ज्यादा कन्याओं का कन्या पूजन करके विश्व रिकॉर्ड बनाया गया. लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में गोंडा का नाम दर्ज हुआ. साथ ही प्रदेश के पहले मिशन शक्ति कैफे का भी गोंडा में शुभारंभ किया गया, जो स्वयं सहायता समूह की महिलाएं संचालित करेगी

9 महिलाओं को मिला सम्‍मान 
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या व जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रदेश के पहले मिशन शक्ति कैफे का उद्घाटन भी किया. वहीं कैबिनेट मंत्री ने कन्याओं का कन्या पूजन करके उनको पोषण और सैनिटाइजेशन किट का भी वितरण किया. गोंडा जिला प्रशासन की ओर से शहीदे आजम भगत सिंह कॉलेज परिसर में भव्य शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में महिला स्वावलंबन और मातृ शक्ति के प्रतीक मिशन शक्ति कैफे और मिशन शक्ति वॉल का भी लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपद की नौ महिलाओं को नवदेवी सम्मान से भी नवाजा गया. 

पोषण पोटली का वितरण 
खास बात यह है कि यह पूरा कार्यक्रम जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने दर्शकों का दिल जीत लिया. जनपद भर से आईं कन्याओं के पूजन के साथ पोषण पोटली का वितरण किया गया. 

मिशन शक्ति कैफे का लोकार्पण 
बेबी रानी मौर्य ने मिशन शक्ति कैफे और मिशन शक्ति वॉल का लोकार्पण किया. मिशन शक्ति कैफे की स्थापना श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में की गई है. यह प्रदेश का पहला मिशन शक्ति कैफे है. इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है. 

मिशन शक्ति वॉल में 25 शख्सियतों को स्‍थान  
वहीं, मिशन शक्ति वॉल के माध्यम से देश और दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाली महिला शक्ति को जिला प्रशासन द्वारा  एक नए अंदाज में सम्मानित किया गया है. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ बनी यह वॉल देश और दुनिया में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली देश की महिलाओं को समर्पित है. देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, सरोजनी नायडू से लेकर सुषमा स्वराज, सानिया मिर्जा, जिमनास्ट दीपा कर्मकार समेत 25 शख्सियतों को स्थान दिया गया है.  

Ram Mandir: सीएम योगी बड़ी देवकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना, अयोध्या दौरे का आज दूसरा दिन

Trending news