मैनपुरी में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठाया तो कई बूथों पर EVM खराब, सपा ने लगाई आरोपों की झड़ी
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2237714

मैनपुरी में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठाया तो कई बूथों पर EVM खराब, सपा ने लगाई आरोपों की झड़ी

UP Lok Sabha Chunav Phase 3 Voting: यूपी में 10 सीटों के लिए वोटिंग चल रही है. बूथों पर ईवीएम की खराबी को लेकर समाजवादी लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही है.

UP Loksabha Chunav 2024

UP Lok Sabha Chunav Phase 3 Voting: उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे से मतदान  जारी है. इस चरण में संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटों के लिए वोटिंग जारी है. इस चरण में 100 प्रत्याशी मैदान में हैं. इस दौरान सपा ने एक बार फिर से पुलिस-प्रशासन पर आरोपों की झड़ी लगा दी है. समाजवादी पार्टी का कहना है कि कि कहीं पर ईवीएम खराब है  तो कहीं पर किसी वजह से मतदान रूक गया है.

  1.  

  2.  

सपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सपा ने तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान किसी भी तरह की समस्या आने पर अपने कार्यकर्ताओं के लिए खास नंबर भी जारी किए हैं. सपा की शिकायतों का सिलसिला वोटिंग शुरू होने के बाद से ही जारी है. सपा ने अपने आधिकारिक एक्स ट्वीटर अकाउंट पर लिखा-तृतीय चरण के मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या / अनियमितता आने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता / नेता इन नंबरों पर संपर्क करें।

सपा ने अन्य ट्वीट किया
संभल लोकसभा के चंदौसी के बूथ संख्या 214 पर ईवीएम खराब होने की सूचना।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो। 

पुलिस द्वारा जबरन किया जा रहा गिरफ्तार-सपा

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर शिकायत करते हुए कहा- मैनपुरी लोकसभा के करहल में बूथों पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जबरन किया जा रहा गिरफ्तार.संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो. 

फिरोजाबाद लोकसभा के छोटा लालपुर में बूथ संख्या 249, 251 पर बहुत सारे मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है. संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

 सपा और कांग्रेस का गठबंधन
यूपी में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है. पा कुल 62 सीटों पर तो कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. टीएमसी को केवल भदोही मिला है.

Agra lok sabha seat: ताजनगरी में किसके सिर बंधेगा जीत का ताज, 11 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 18 लाख मतदाता

मैनपुरी लोकसभा के मैनपुरी सदर में बूथ संख्या 129 पर समाजवादी पार्टी के पोलिंग एजेंट को पुलिस द्वारा जबरन किया गया गिरफ्तार.संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

बदायूं लोकसभा के बिल्सी विधानसभा के सिरकी दाम्मू में बूथ संख्या 211 पर ईवीएम खराब होने की सूचना। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, बूथों पर आने लगे हैं मतदाता 

संज्ञान ले चुनाव आयोग-सपा
इसके अलावा सपा ने ट्वीट किया-मैनपुरी लोकसभा के मैनपुरी सदर में बूथ संख्या 206, 207 पर भाजपा नेताओं द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा, फर्जी मतदान की भी सूचना। ज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
एटा लोकसभा के कासगंज में बूथ संख्या 379 पर मतदान की गति धीमी चल रही है। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
बरेली लोकसभा के भोजीपुरा में बूथ संख्या 235 पर भाजपा के लोगों द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है।संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

सुबह 10,25 के आसपास 
मैनपुरी लोकसभा के करहल में बूथ संख्या 35 पर पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है, सबको वापस भगा दिया जा रहा है।संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
बदायूं लोकसभा के बिल्सी में बूथ संख्या 254 पर पुलिस अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा, समाजवादी पार्टी का बस्ता भी जबरन बूथ से हटाया गया।संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो। 
बदायूं लोकसभा के बिसौली में बूथ संख्या 79 पर काफी समय से ईवीएम खराब होने की सूचना, नहीं हो पा रहा मतदान।

Trending news