Rajasthan Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को जालोर के भगत सिंह मैदान पर भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम की रैली को संबोधित किया, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और जालोर-सिरोही सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत पर तंज कसते हुए कहा- हमारे जोधपुर का टाबर(बच्चा) गुम होकर जालोर आया है। रखना मत और गुमा मत देना। जल्दी वापस दे देना, हमारे बच्चे ज्यादा दिन बाहर नहीं रहते हैं