Advertisement
trendingPhotos/india/rajasthan/rajasthan1984579
photoDetails1rajasthan

kapur ke fayde: स्किन दाग के इलाज में कपूर है कारगर, जानें इसके आश्चर्यचकित करने वाले फायदे

कपूर भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, कपूर का उपयोग पूजा, हवन आदि में किया जाता है, कपूर के बिना कोई भी पूजा शुद्ध नहीं मानी जाती है और कपूर जलाने से सभी नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाती हैं, कपूर में कई औषधीय गुण भी होते हैं जो स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं.  

कपूर में प्राकृतिक डिकॉन्गेस्टेंट

1/6
कपूर में प्राकृतिक डिकॉन्गेस्टेंट

कपूर एक प्राकृतिक डिकॉन्गेस्टेंट है जो खांसी, सर्दी,और अन्य श्वसन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

कपूर सूजन के लिए फायदेमंद

2/6
कपूर सूजन के लिए फायदेमंद

कपूर गले में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है, कपूर में जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुण भी होते हैं जो संक्रमण, घाव, जलन आदि  के इलाज में मदद कर सकते हैं.

दाग को कम करना

3/6
दाग को कम करना

कपूर से जलने के निशान और स्किन दाग को कम करता है, साथ ही आपको बता दें कि कपूर को नारियल के तेल में मिलाकर जली हुई त्वचा पर लगाने से निशान कम हो जाते हैं और स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है

कपूर की सुगंध

4/6
कपूर की सुगंध

कपूर की सुगंध तेज़ होती है जो दिमाग को शांत करने, तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करती है, अच्छी नींद के लिए आप कपूर को जलाकर अपने रुम में रख सकते हैं.

आयुर्वेदिक औषधि

5/6
आयुर्वेदिक औषधि

कपूर को अलसी के तेल में मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है और कपूर एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसका उपयोग दवाइयों में भी किया जाता है.

कपूर

6/6
कपूर

कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है, ऐसा माना जाता है कि कपूर जलाने से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है, जिससे आपको आंतरिक शांति का अनुभव होता है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मक़सद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है