Palmistry : कुछ खुशनसीबों की हथेली में होते हैं ये निशान, धन दौलत से भरी रहती है तिजोरी
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1964382

Palmistry : कुछ खुशनसीबों की हथेली में होते हैं ये निशान, धन दौलत से भरी रहती है तिजोरी

Palmistry : हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं से भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है. कई बार हथेली पर कुछ ऐसे निशान होते हैं, जो बहुत शुभ माने जाते हैं. ये शुभ निशान कुछ ही लोगों की हथेली पर दिखते हैं. जैसे की चतुर्भुज, क्रॉस, मछली,झंडे का निशान या फिर स्वास्तिक.

सबसे पहले बात करते हैं क्रॉस की आमतौर पर कई लोगों की हथेली पर क्रॉस बना होता है. लेकिन एक खास क्रॉस जो शुक्र शनि पर्वतन पर मिडिल फिंगर के नीचे हो और मस्तिष्क रेखा भी साफ हो तो इसे बहुत शुभ कहा जाता है. ऐसे लोगों के पास पूर्वाभास की शक्ति जन्म से होती है. ये लोग इस शक्ति के प्रयोग से खुद के लिए बेहतर जीवन का निर्माण कर लेते हैं 

वहीं अगर हाथ पर चतुर्भुज बना हो तो वो काफी शुभ निशान है. जो पैतृक संपत्ति पाने वाले जातकों के हाथ में होता है. ये लोग अपने कई घर बना पाते हैं और सुख समृद्धि के साथ दिन बिताते हैं.  अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर चतुर्भुज का निशान ऐश्वर्य की तरफ इशारा करता है. 

साल 2024 में गुरु ग्रह का गोचर, इन चार राशियों के लिए खोल देंगे कुबेर का खजाना

झंडे का निशान

जिन लोगों की हथेली में झंडे का निशान होता है वो लोग धार्मिक होने के साथ ही बहुत अच्छे लेखक भी होते हैं और वृद्धावस्था तक जीवन में खुशहाली का अनुभव कर पाते हैं. ऐसे निशान लाखों में कुछ ही लोगों के हथेली पर होते हैं जो बहुत नाम भी कमाते हैं.

मछली का निशान
मछली का निशान जिन जातकों के हथेली पर हो वो दान धर्म करने वाले होते हैं. इन लोगों के पास धन संपदा की कोई कमी नहीं होती है. हालांकि इन लोगों को पानी से डर लगता है और कई बार इन जातकों में साइनस की समस्या भी देखी गयी है.

(डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी है, जिसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है )

Trending news