Jaisalmer: हिंगलाज माता मंदिर में कृष्ण जन्म भूमि निर्माण न्यास की बैठक आयोजित, ये लोग रहे मौजूद
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1380316

Jaisalmer: हिंगलाज माता मंदिर में कृष्ण जन्म भूमि निर्माण न्यास की बैठक आयोजित, ये लोग रहे मौजूद

जैसलमेर के रेवंत सिंह की ढाणी के पास स्थित हिंगलाज मंदिर के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्म भूमि निर्माण न्यास की बैठक आयोजित.धर्माचार्य निम्मी गिरी ने निर्माण न्यास की सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए विशेष तौर से महिला सदस्यों को जोड़ने के लिए भारत के गांव गांव ढाणी ढाणी तक मुहिम चलाने पर जोर दिया. 

बैठक में मौजूद सदस्य

Jaisalmer: जैसलमेर के रेवंत सिंह की ढाणी के पास स्थित हिंगलाज मंदिर के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्म भूमि निर्माण न्यास की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कृष्ण जन्म भूमि निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू, राष्ट्रीय सचिव संत दाता स्वामी उम्मेद गिरी एवम राष्ट्रीय धर्माचार्य निम्मी गिरी उपस्थित रहें. देवमुरारी बापू ने निर्माण न्यास के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि समस्त हिन्दू भाइयों को कृष्ण जन्म भूमि निर्माण में अपना सहयोग देना चाहिए और उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों से साथ रहने का आह्वान किया.

राष्ट्रीय सचिव उम्मेद गिरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी संत धार्मिक यात्राओं पर जाते हैं उनके वाहनों को टैक्स फ्री रखा जाए, चाहे वह रास्ते का टोल टैक्स हो या फिर किसी राज्य में घुसने का स्टेट टैक्स हो. आज हिंदुस्तान तेजी से बदल रहा है हिंदू संतो को अपने हक के लिए आवाज उठानी चाहिए. उन्होंने इस आंदोलन को और तेज करने आह्वान किया. धर्माचार्य निम्मी गिरी ने निर्माण न्यास की सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए विशेष तौर से महिला सदस्यों को जोड़ने के लिए भारत के गांव गांव ढाणी ढाणी तक मुहिम चलाने पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि इस बैठक में निर्माण न्यास की राजस्थान में प्रदेश कार्यकारिणी पर विस्तार पर चर्चा की गई. इस बैठक में पंडित मार्तंड मिश्रा को प्रदेश सचिव का दायित्व दिया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भगवान गणेश और भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया. कार्यक्रम में आएं सभी अतिथियों का स्वागत निर्माण न्यास की राज्य इकाई द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन नवीन व्यास द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में पंडित विजय कुमार व्यास, प्रदीप पूरी, रोहित शर्मा, भीम सिंह आनंद रामदेव, मार्तंड मिश्र, मोहन लखारा, स्वरूप लोहार, कमल सेन, आनंद रामदेव, रविंद्र सिंह राठौड़, अशोक दैया, रमेश,कपिल गोयल, भीम सिंह, महावीर जैन, गोल्डी व्यास, सुशील बरसा, जुगल किशोर, नंदा कोटवानी, ज्योति गेहानी आदि शामिल हुए.

यह भी पढ़ेंः 

8वीं कक्षा की छात्रा से आठ दरिंदों ने दुष्कर्म कर ऐंठे 50 हजार, आगे पैसे नहीं देने पर किया वीडियो वायरल, रो-रो कर पीड़िता ने सुनाई आपबीती

कश्मीर की कली महरीन ने सजाई शौहर IAS अतहर आमिर के नाम की मेहंदी, जताया प्यार

Dholpur: अनियंत्रित होकर पलटी कार 11 घायल, चालक के नशे में होने की बात आई सामने

Trending news