इण्डोनेशिया में जी-20 के संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत ने किया प्रतिनिधित्व
Advertisement

इण्डोनेशिया में जी-20 के संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत ने किया प्रतिनिधित्व

संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इंडोनेशिया में सम्पन्न हो रहे जी-20 देशों के संस्कृति मंत्रियों की अहम बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया. इस अवसर पर संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जानकारी दी कि आगामी दिसम्बर 2022 से देश की आजादी के अमृत महोत्सव के समय ही भारत की ओर से जी-20 देशों की अध्यक्षता करना एक बहुत खुशी का विषय रहेगा. 

इण्डोनेशिया में जी-20 के संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत ने किया प्रतिनिधित्व

Bikaner: केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इंडोनेशिया में सम्पन्न हो रहे जी-20 देशों के संस्कृति मंत्रियों की अहम बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इस अवसर पर संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जानकारी दी कि आगामी दिसम्बर 2022 से देश की आजादी के अमृत महोत्सव के समय ही भारत की ओर से जी-20 देशों की अध्यक्षता करना एक बहुत खुशी का विषय रहेगा.

यह भी पढ़ें-  मैंने सहमति से बनाए संबंध फिर भी किया रेप का केस, इसलिए दे रहा हूं जान, लिखकर फंदे से लटका युवक

सांस्कृतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस इण्डोनेशिया यात्रा के दौरान अनेकों द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया. 13 सितम्बर को इण्डोनेशिया के बोरोबुद्दर स्थित विश्व के सबसे बडे बौद्ध मंदिर परिसर में आयोजित जी-20 सदस्य देशों इण्डोनेशिया, ब्राजील, सऊदी अरब, यूके, यूएस, स्पेन, सिंगापुर, निदरलेंड, युएई, कम्बोडिया, फिजी, आस्ट्रलिया, कनाडा, चाईना, फ्रांस, मेक्सिको, तुर्की, युरोपियन युनियन आदि देशों के प्रतिनिधियों के साथ भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जी- 20 अध्यक्षीय कार्यकाल की विभिन्न प्राथमिकताओं को लेकर सम्बोधित किया. इस दौरान उन्होंने जी-20 पटल पर ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम‘‘ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिन: का मंत्र देकर सभी देशों की आपसी साझेदारी के साथ आगे बढ़ने, वैश्विक समस्याओं का निदान करने तथा सुख, शान्ति और समृद्धि को बढ़ावा देने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें- Dungarpur: बाइक शोरूम के ताले तोड़कर सर्विस को आई ढाई लाख की बाइक और सामान ले गए चोर

जी-20 देशों की सामुहिक बैठक के अलावा द्विपक्षीय वार्ताओं में सिंगापुर के संस्कृति मंत्री एडविन टोंग, जर्मनी की संस्कृति और मीडिया राज्य मंत्री क्लाउडीया रोथ, सऊदी अरब के संस्कृति मंत्री बदर बिन अब्दुल्ला अलसाद के साथ प्रतिनिधि मंडल के स्तर पर अलग-अलग वार्ताएं कीं और भारत के साथ सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के पहलुओं पर संवाद किया. इंडोनेशिया के साथ आयोजित द्विपक्षीय वार्ता में संस्कृत मंत्री नदीम अकबर मकारीम के साथ वार्ता करके आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की तथा द्विपक्षीय सांस्कृतिक सहयोग को और विस्तारीत करने के विभिन्नत तरीकों पर विस्तृत चर्चा हुई.

देशवासियों के लिए गौरवमयी अवसर रहेगा

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने योगाकर्ता शहर के नजदीक स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर और वैभवशाली सनातन संस्कृति का परिचायक प्रम्बनन मंदिर में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और शिव भगवान के दर्शन किए. स्थानीय जनसवांद के तहत इण्डोनेशिया के स्थानीय कारीगरों और हस्तकला प्रेमियों द्वारा लगाई गई भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया इस अवसर पर भारतीय राजदूत श्री मनोज भारती और संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती लीली पांडे भी साथ उपस्थित रही. केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इण्डोनेशिया के संस्कृति मंत्री नदीम अकबर मकारीम से भारत की आगामी जी-20 अध्यक्षता के अनुरूप सांस्कृतिक बैटन को ग्रहण किया और सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को भारत आने के लिए आमंत्रित किया. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारत का जी-20 समूह देशों के अध्यक्ष की भूमिका में आना सभी देशवासियों के लिए गौरवमयी अवसर रहेगा. अमृत काल की इस श्रृंखला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के जी-20 अध्यक्षीय कालखंड में भारतीय संस्कृति और मूल्यों का वैभव चौतरफा फैलेगा और वैश्विक परिदृश्य में आपसी साझेदारी को बढ़ावा देकर राष्ट्र एक नया प्रतिमान स्थापित करेगा.

Reporter- Raunak Vyas

यह भी पढ़ें- चेतावनी: मांगें ना मानीं तो लंबी पीड़ित गायों को दफ्तर में लाकर बांध देंगे- गौरक्षक

Trending news