बीकानेर पधारेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू , 25 फ़रवरी से 05 मार्च तक चलेगा आयोजन
Advertisement

बीकानेर पधारेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू , 25 फ़रवरी से 05 मार्च तक चलेगा आयोजन

25 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आयेंगी बीकानेर, 05 मार्च तक चलेगा आयोजन, देश भर से 500 से अधिक जाने माने कलाकार लेंगे हिस्सा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की अगुवाई में होगाआयोजन, मंत्री मेघवाल खुद हर एक व्यवस्था को संभालेंगे .

बीकानेर पधारेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू , 25 फ़रवरी से 05 मार्च तक चलेगा आयोजन

बीकानेर : राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023, देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव बीकानेर में होने जा रहा है जहां इस महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू शिरकत करेंगी और केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से ये आयोजन इस साल बीकानेर में हो रहा है.  देश के कोने कोने से 500 से अधिक कलाकार बीकानेर में इस आयोजन में हिस्सा लेंगे ऐसे में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल इस आयोजन को बहुत खास बनाना चाहते हैं. मंत्री खुद आयोजन स्थल पर करनी सिंह स्टेडियम पहुंच कर एक एक व्यवस्था की जांच कर रहे हैं.

देश में होने वाले दो बड़े राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में इस बार भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने बीकानेर और मुंबई को चुना है ऐसे में देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 25 फरवरी से बीकानेर में होने जा रहा है जिसकी तैयारियों को लेकर हाई लेवल की बैठक कि जा रही हैं क्योंकि इस कार्यक्रम में 27 फरवरी को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू शिरकत करने वाली है. तो वहीं प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र तीन दिवसीय प्रवास पर इसी आयोजन में मोजूद रहेंगे ऐसे में बीकानेर में 25-27 फरवरी तक राज्यपाल भी राष्ट्रीय महोत्सव में हिस्सा लेंगे.

25 फरवरी से 5 मार्च तक होने वाले इस आयोजन की तैयारियों को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल हर एक व्यवस्था की जाँच कर रहे हैं. वहीं पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा और कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्था में जुट गया है . इस साल देश में मुंबई और बीकानेर में ऐसे दो आयोजन होने हैं. केंद्र सरकार ने बीकानेर के सांसद केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल संस्कृति मंत्रालय में मंत्री हैं. इस महोत्सव को उनकी अगुवाई में बीकानेर में किया जा रहा है. 

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, मीनाक्षी लेखी और मंत्री बीडी कल्ला भी इस कार्यक्रम में मोजूद रहेंगे. सीएम अशोक गहलोत के भी कार्यक्रम में आने की संभावना है 

Trending news