राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी बाड़मेर दौरे पर, राजपूत समाज की बैठक में होंगे शामिल
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1311905

राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी बाड़मेर दौरे पर, राजपूत समाज की बैठक में होंगे शामिल

श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी सूरत 24 अगस्त बुधवार को बाड़मेर दौरे पर रहेंगे.  

राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी बाड़मेर दौरे पर, राजपूत समाज की बैठक में होंगे शामिल

Barmer: श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी सूरत 24 अगस्त बुधवार को बाड़मेर दौरे पर रहेंगे.  इस बारे में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाखर सिंह सोढा ने बताया कि,  रावणा राजपूत समाज पूरे जिले की संघठात्मक बैठक आगामी 23 सितंबर जोधपुर में मेजर दलपत सिंह शेखावत देवली के 104 वें बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन रावण का चबूतरा जोधपुर में रखा गया है. इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए पूरे सामाजिक संगठन की बैठक 24 अगस्त को रखी गई है. 

इस बैठक में  मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान, प्रदेश युवा कार्यवाहक अध्यक्ष पहाड़ सिंह कुंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, राजावत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जगमाल सिंह चौहान, महिला जिला अध्यक्ष शर्मिला चौहान, जिला युवा अध्यक्ष जयमल सिंह परिहार  नगर, अध्यक्ष देवी सिंह राठौड़ महिला नगर, अध्यक्ष मधु परिहार, उप प्रधान छोटू सिंह पवार, पूर्व पार्षद बादल सिंह दहिया, पार्षद चैन सिंह भाटी, पार्षद नींब सिंह देवड़ा, पार्षद लक्ष्मी कवर के आथित्य में बैठक आयोजित की जाएगी .

इस बैठक में सभी तहसील अध्यक्ष, तहसील युवा अध्यक्ष, समस्त जनप्रतिनिधि सरपंच गण जिला सभा, महिला जिला सभा, जिला युवा सभा, हितकारिणी नगर सभा, जय भवानी नवयुवक मंडल, आनंद पाल टाइगर फोर्स, मेजर दलपत शक्ति संगठन, चामुंडा सेना सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य शामिल होगे.

अपने जिले की खबरों के लिए यहां क्लिक करें. 

अन्य खबरें: 

संचौर में पिता ने 11 माह के मासूम को नर्मदा नहर में फेंका, कहा- बेरोजगार हूं, खिलाने को कुछ नहीं है

टामटिया में पेड़ से लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, फैली सनसनी

Trending news