Alwar: भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा का होगा आगाज, डोर टू डोर होगा संवाद
Advertisement

Alwar: भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा का होगा आगाज, डोर टू डोर होगा संवाद

Alwar News: भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान.अलवर से पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धन का काम किया है.

केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह

Alwar News: भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस अब हाथ जोड़ो अभियान का शुरुआत करेगी.अलवर से पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने बताया कि हाथ जोड़ो अभियान में घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क किया जाएगा. कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धन का काम किया है, अब कोंग्रेस 27 जनवरी से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने आज अलवर में अपने आवास फूलबाग पर जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश भर में समर्थन मिला है. इस बार कोंग्रेस नए साल में हाथ जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है.पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह आज फूलबाग अपने निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी. इस दौरान उन्होंने जन सुनवाई करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस पूरे देश में आगामी 27 जनवरी से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है. यह यात्रा प्रदेश सहित पूरे देश में शुरू होगी.

 उन्होंने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ों का यात्रा का समापन कश्मीर में होगा. उसी तर्ज पर 27 जनवरी से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की जाएगी इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी का एक पर्सनल पत्र जिसमें 7 साल के केंद्र सरकार की कार्यशैली में बेरोजगारी , महंगाई , भ्रष्टाचार से लोगों को रूबरू कराया जाएगा और उनका पत्र सब लोगों के घरों में जाएगा और प्रत्येक व्यक्ति से इस पर संवाद किया जाएगा. उनकी राय ली जाएगी साथ ही एक बेहतर देश, प्रदेश व शहर का निर्माण कैसे हो इस संबंध में चर्चा की जाएगी.यात्रा सम्पूर्ण देश सहित अलवर में हर ब्लॉक व ग्राम स्तर पर आयोजित होगी और हर व्यक्ति से डोर टू डोर संवाद किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Deedwana: 44वीं राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स हैंडबॉल प्रतियोगिता आगाज दिखी अनेकता में एकता की झलक
 

Trending news