Chandrayaan-3 landing Live: बस कुछ घंटे शेष, यहां देखिए विक्रम लैंडर को चांद पर उतरते लाइव
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1836762

Chandrayaan-3 landing Live: बस कुछ घंटे शेष, यहां देखिए विक्रम लैंडर को चांद पर उतरते लाइव

ISRO Chandrayaan: चंद्रयान-3 बुधवार (23 अगस्त) को चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है. चंद्रयान-3 के लैंडिंग का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर भारतीयों में उत्साह नजर आ रहा है. 

 

Chandrayaan-3 landing Live: बस कुछ घंटे शेष, यहां देखिए विक्रम लैंडर को चांद पर उतरते लाइव

Chandrayaan 3 Tracking: भारत का मिशन चंद्रयान-3 23 अगस्त, 2023 को अपनी ऐतिहासिक लैंडिंग करने वाला है. ISRO चंद्रयान-3 पर लगातार नजर बनाए हुए है.भारत अंतरिक्ष की दुनिया में बड़ा इतिहास रचने वाला है. बस कुछ ही घंटों में चंद्रयान-3 चांद पर उतरने वाला है.सब कुछ सही हुआ तो चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर कल शाम 23 अगस्त को 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर उतरेगा. मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान 3 की लैंडिंग लाइव दिखाई जाएगी. इसके लिए स्कूलों में बुधवार शाम 5.30 बजे से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

खास बात ये है कि नजर बनाए रखने के लिए इसरो ने लाइव ट्रैकर भी लॉन्च किया है जिसके जरिए कोई भी चंद्रयान-3 की गतिविधियों को देख सकता है. इसका लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम को 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा. जिसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया जाएगा.

यहां देखें चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग
इसरो के मुताबिक चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर देखा जा सकता है. इसके अलावा आप इसरो के यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज या फिर दूरदर्शन के डीडी नेशनल टीवी चैनल पर भी देख सकते हैं. चंद्रयान-3 को चांद के साउथ पोल में लैंड कराया जाएगा.

 

 कैसे होगी लैंडिंग
ISRO वैज्ञानिकों का दावा है कि चाहे कुछ भी हो जाए, इस बार लैंडिंग होकर रहेगी. बता दें कि भारत को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश होगा. 23 अगस्त शाम 5.45 बजे लैंडिंग वाले चांद के हिस्से में सूर्योदय हो चुका होगा. वहीं सब कुछ सही हुआ तो 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी.हालांकि लैंडिंग में कई चुनौतियां भी हैं, पहली चुनौती लैंडर की रफ्तार को नियंत्रित रखना, दूसरा लैंडर उतरते समय सीधा रहे.विक्रम जिस समय उतरेगा, उस समय उसकी गति 2 मीटर प्रति सेकेंड रहेगी.

यह भी पढ़ें: MP News: ATS की बड़ी कार्रवाई, 82 लाख के नक्सली को पत्नी के साथ किया गिरफ्तार

 

Trending news