Advertisement
photoDetails1mpcg

MS Dhoni Birthday: इसलिए धोनी का दीवाना है देश, यहां जानिए उनके अनोखे रिकॉर्ड्स

Happy Birthday MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni News) आज अपना 42 वां जन्मदिवस मना रहे हैं. धोनी का नाम दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है. इसके पीछे उनके कुछ रिकॉर्ड्स है जो उन्हें औरों से अलग बनाते हैं. आइए जानते हैं उनके कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स. 

 

1/8

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई खिताब दिलाए हैं. उनकी कप्तानी में साल 2007 में भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर  T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था.

 

2/8

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम साल 2009 में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल की थी. 

 

3/8

साल 2011 में भारत में खेले गए विश्वकप में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने वनडे विश्वकप 28 साल बाद अपने नाम किया था.

 

4/8

साल 2013 में  महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई थी. ICC के तीन बड़े टूर्नामेंट जीतने वाले धोनी इकलौते कप्तान बन गए थे.

 

5/8

भारत की तरफ से वनडे खेलने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी के नाम सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा वनडे खेलने का रिकॅार्ड है. उन्होंने कुल (350) वनडे मैच खेले हैं.

 

6/8

महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट, टी 20, वनडे, सभी फॅार्मेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. 

 

7/8

महेंद्र सिंह धोनी चार हजार बनाने वाले भारत के पहले टेस्ट विकेटकीपर हैं. 

 

8/8

इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 6 आईपीएल ट्रॅाफी दिलाई है.